Corona death
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 4 हजार 507 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 67 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 64 लाख 86 हजार 624 और मृतकों की संख्या 1 लाख 37 हजार 774 हो गई है। यह जानकारी रविवार को राज्य स्वास्थ्य विभाग ने दी।

    स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में राज्य में 5 हजार 916 लोग कोरोना से ठीक होकर घर लौटे हैं। जिसके बाद कोरोना से ठीक होने वालों की संख्या बढ़कर 62 लाख 94 हजार 767 हो गई। राज्य में आज रिकवरी रेट 97.05 और डेथ रेट 2.12 प्रतिशत दर्ज किया गया।

    वर्तमान में राज्य में 50 हजार 095 मरीजों का इलाज चल रहा है। वहीं 2 लाख 99 हजार 905 होम क्वारंटाइन और 2 हजार 007 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है। 

    गौरतलब है कि शनिवार को राज्य में कोरोना के 4 हजार 130 नए मामले और 64 संक्रमितों की मौत हुई थी। वहीं अच्छी बात यह रही कि 2 हजार 506 लोग कोरोना से ठीक हो गए।

    मुंबई में मिले 496 संक्रमित

    मुंबई में पिछले 24 घंटे में 496 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 2 मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 237 लोग कोरोना से ठीक हो गए। यहां आज रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    वहीं मुंबई में नए मामले आने के संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 7 लाख 46 हजार 346 और मृतकों की कुल संख्या 15 हजार 993 हो गई है। मुंबई में अब तक कुल 7 लाख 24 हजार 077 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 3 हजार 815 मरीजों का इलाज चल रहा है।