“मेरे कार्यकाल में महाराष्ट्र का विकास गुजरात से अधिक” – देवेंद्र फडणवीस

Loading

पुणे. राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री और विधानसभा में विपक्ष के नेता देवेंद्र फडणवीस (Leader of the Opposition in the Assembly Devendra Fadnavis) ने ठाकरे सरकार को निशाना बनाया है। उन्होंने कहा, “जब मैं मुख्यमंत्री था तब महाराष्ट्र का विकास गुजरात से अधिक था। बीजेपी कार्यकाल में गुजरात की तुलना में महाराष्ट्र में निवेश ज्यादा था। साथ ही महाराष्ट्र को पहले नंबर पर लाये।”

विपक्ष नेता ने कहा, “हमारी आलोचना महाराष्ट्रद्रोही नहीं है। जनता सब समझ रही है। इसलिए शिवसेना यानि महाराष्ट्र ऐसी भावना न रखे। फडणवीस पुणे में आयोजित एक पत्रकार परिषद में बोल रहे थे।

फडणवीस ने बीजेपी कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि, “देश में कर्मयोगी सरकार और महाराष्ट्र में पलटू सरकार है। पुणे स्नातक और शिक्षक चुनाव में इस पलटू सरकार को पलट के भाजपा के गढ़ को बरकरार रखना है।”

उन्होंने कहा कि, राज्य में ठाकरे सरकार कोरोना कंट्रोल करने में विफल रही है। बेमौसमी बारिश से बेहाल किसानों को अब तक मुआवजा नहीं मिला है। राज्य की जनता तीन दलों की राजनीति के बीच पिस रही है। वही इन तीनों दलों में कोई समन्वय नहीं है।

भाजपा की होगी जीत

फडणवीस ने आगे कहा कि, 2002 का चुनाव अगर छोड़ दिया जाए तो भाजपा ने पुणे की यह सीट 2008, 2014 में बरकरार रखी। अब 2020 में इसे जीतकर अपने इस गढ़ को भाजपा के पास बरकरार रखना है। देश में कर्मयोगी सरकार है। हाल ही में हुए चुनाव और उपचुनाव में अखंड भारत ने प्रधानमंत्री मोदी पर विश्वास जताया और बिहार समेत सभी राज्यों के उपचुनाव जीतने में भाजपा सफल रही।

हम सक्षम विपक्ष की भूमिका में 

विपक्ष नेता फडणवीस ने कहा, “आज हम राज्य में सक्षम विपक्ष की भूमिका में हैं। सरकार गिरने का इंतजार नहीं कर रहे है। लेकिन यह भी उतना ही सच है कि, ऐसी अप्राकृतिक सरकारें लंबे समय तक नहीं चलती हैं। इसलिए जिस दिन यह सरकार गिरेगी, उसी दिन राज्य को एक सक्षम सरकार देंगे।”