local train accident
Representative Photo

    Loading

    मुंबई. मुंबई (Mumbai) की लाइफलाइन (Lifeline) मानी जाने वाली लोकल ट्रेन (Local Train) के दरवाजे एक बार फिर सामान्य नागरिकों के लिए बंद हो सकते हैं। इस तरह का संकेत राहत एवं पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार (Vijay Vadettivar) ने दिया है। उन्होंने कहा है कि लोकल शुरु रखी जाय या बंद की जाय। अथवा पिछले वर्ष की तरह नियोजन बद्ध तरीके से शुरु की जाय। इस पर विचार किया जा रहा है। 

    देश की आर्थिक राजधानी मुंबई (Mumbai) में कोरोना (Corona) का संक्रमण दिनों दिन बढ़ता जा रहा है। इसके लिए मुंबई की लोकल ट्रेनों को जिम्मेदार ठहराया जा रहा है। जिसको लेकर मुंबई की लोकल ट्रेन के बंद होने की आशंका जतायी जा रही है। मुंबई में कोरोना मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर लोकल बंद करने पर विचार किया जा रहा है। राज्य के राहत एवं पुनर्वसन मंत्री विजय वडेट्टीवार ने कहा है कि लॉकडाउन की वजह से रोजगार बंद हो गया था, इसलिए लोकल शुरु की। अब भीड़ की वजह से कोरोना मरीजों की संख्या बढ़ रही है। 

    जल्द लिया जाएगा निर्णय

    विजय वडेट्टीवार  ने कहा कि लोकल शुरु रखें या बंद करें?। अथवा पिछले वर्ष की तरह समय का नियोजन कर लोकल शुरु रखें इस पर विचार किया जा रहा है। उस समय हमने लोकल शुरु करने के लिए रेलवे से संपर्क किया था, लेकिन रेलवे की तरफ से बार-बार इंकार किया जा रहा था। नौकरी पेशा लोगों पर रोजगार का संकट पैदा हो गया था, जिसको लेकर लोकल शुरु करने का निर्णय लिया गया। अब कोरोना के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं इसको लेकर विचार किया जा रहा है और जल्द ही निर्णय लिया जाएगा।