coronavirus
File Photo

    Loading

    मुंबई. महाराष्ट्र (Maharashtra) में मंगलवार को कोरोना के ग्राफ में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई। राज्य स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार बीते 24 घंटे में राज्य में कोरोना वायरस संक्रमण (Coronavirus) के 5 हजार 609 नए मामले सामने आए, जबकि 137 मरीजों की मौत हो गई। जिसके बाद राज्य में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 63 लाख 63 हजार 442 हो गई है, जबकि अब तक कुल 1 लाख 34 हजार 201 कोरोना संक्रमितों की मौत हुई है।

    वहीं केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार राज्य में अब तक 34 डेल्टा प्लस वैरिएंट के मामले सामने आए हैं। वहीं पिछले दो हफ़्तों से देश के 37 जिलों में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। इसमें सोलापुर और बीड भी शामिल है और आनेवाले समय में यह चिंता बढ़ा सकते हैं।

    स्वास्थ्य विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटे में राज्य में 7 हजार 720 लोग कोरोना से ठीक हो गए। जिसके बाद राज्य में कोरोना से ठीक होनेवालों की संख्या बढ़कर 61 लाख 59 हजार 676 हो गई। फिलहाल राज्य में 66 हजार 123 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।

    सोमवार को राज्य में रिकवरी रेट 96.8 और डेथ रेट 2.1 प्रतिशत दर्ज किया गया। राज्य में 4 लाख 13 हजार 437 लोग होम क्वारंटाइन में है जबकि 2 हजार 860 लोग संस्थात्मक क्वारंटाइन में है।

    गौरतलब है कि सोमवार को राज्य में कोरोना के 4 हजार 505 मामले और 65 कोरोना मरीजों की मौत दर्ज की गई थी। हालांकि अच्छी बात यह रही कि 7 हजार 568 लोग कोरोना से ठीक हुए थे।

    वहीं राजधानी मुंबई में मंगलवार को कोरोना के 230 नए मामले सामने आए हैं, जबकि 05 कोरोना मरीजों की मौत हुई है। इसके अलावा 403 लोग कोरोना से ठीक हो कर घर लौटे हैं। यहां रिकवरी रेट 97% दर्ज किया गया।

    मुंबई में नए मामले आने के बाद संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 7 लाख 37 हजार 954 और मृतकों की कुल संख्या 15 हजार 959 हो गई है। मुंबई में अभी तक कुल 7 लाख 15 हजार 792 लोग ठीक हो चुके हैं। फिलहाल मुंबई में 3 हजार 782 मरीजों का इलाज चल रहा है। बीएमसी के मुताबिक मुंबई में आज 30 हजार 623 लोगों की कोरोना टेस्ट की गई। यहां अब तक 84 लाख 70 हजार 144 नमूनों की टेस्ट की जा चुकी है।

    पुरे भारत की बात करें तो पिछले 24 घंटे में देश में कोरोना के 28 हजार 204 नए मामले सामने आए। जिसके बाद संक्रमण के मामले बढ़कर 3 करोड़ 19 लाख 98 हजार 158 हुए जबकि 373 लोगों की मौत होने से मृतक संख्या 4 लाख 28 लाख 682 हो गई। फिलहाल देश में कोविड-19 के 3 लाख 88 हजार 508 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा है।