The account of Muktai Nagar paid in Matheran, 10 corporators of Shiv Sena including Deputy Chief Minister joined BJP

    Loading

    मुंबई. राज्य में होने वाले महानगरपालिका एवं नगरपालिका चुनावों को देखते हुए एक बार फिर ‘आया राम, गया राम’ का खेल शुरु हुआ है। जलगांव (Jalgaon) जिला अंतर्गत मुक्ताई नगर नगरपंचायत में भाजपा (BJP) के 7 वर्तमान एवं 3 पूर्व नगरसेवकों ने बुधवार को मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे (Chief Minister Uddhav Thackeray) की मौजूदगी में शिवबंधन बांधा था। इस घटना को बीते अभी कुछ घंटे ही हुए थे कि रायगढ़ जिले की माथेरान नगरपालिका के उपनगराध्यक्ष सहित शिवसेना के 10 नगरसेवकों ने भाजपा का दामन थाम लिया। इस तरह भाजपा ने मुक्ताई नगर का हिसाब माथेरान (Matheran) में चुकाया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल की मौजूदगी में माथेरान के उपनगराध्यक्ष आकाश  चौधरी सहित शिवसेना के कुल 14 में से 10  नगरसेवकों और पदाधिकारियों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया।

    पार्टी में शामिल होने वाले सभी का स्वागत प्रदेश अध्यक्ष पाटिल ने किया।  इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश महासचिव एवं पूर्व मंत्री रविंद्र चव्हाण, रायगढ़ जिला भाजपा अध्यक्ष एवं विधायक प्रशांत ठाकुर उपस्थित थे।  

    नगरपरिषद में अब भाजपा का बहुमत

    माथेरान नगरपरिषद में अब भाजपा का बहुमत हो गया है। भाजपा की तरफ से कहा गया है कि अभी बहुत कुछ उलटफेर होना है। कोंकण अंतर्गत रायगढ़, रत्नागिरी एवं सिंधुदुर्ग जिले के कई वरिष्ठ नेता पार्टी के संपर्क में हैं। समय आने पर उन्हें पार्टी में शामिल करने बाबत निर्णय लिया जाएगा।