Lava Flip फोन भारत में हुए लॉन्च, जानें इसके स्पेसिफिकेशन्स और कीमत

Loading

भारतीय स्मार्टफोन मेकर कंपनी Lava ने अपना एक नया फीचर फोन भारत में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने Lava Flip फोन को पेश कर दिया है। यह फोन आइकोनिक फ्लिप डिज़ाइन के साथ आएगा। इस स्मार्टफोन को ग्राहक जल्द ही ई-कॉमर्स साइट Amazon और Flipkart से खरीद पाएंगे। तो आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से…

Specifications-
Lava Flip स्मार्टफोन में 2.4 इंच की डिस्प्ले दी गई है। यह फोन में पॉलीकार्बोनेट बॉडी मिलेगी। यह फोन मिलिट्री ग्रेड सर्टिफिकेशन के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को 360 डिग्री ट्रांसपेरेंट पैकेजिंग दी गई है। इसके अलावा इसमें आपको ड्यूल सिम सपोर्ट मिलेगा। पावर बैकअप के लिए इस फोन में 1200mAh की लिथियम ऑयन बैटरी दी गई है, जिसे सुपर बैटरी का सपोर्ट दिया गया है। वहीं फोन को सिंगल चार्ज में तीन दिनों तक इस्तेमाल किया जा सकता है। 

कैमरे की बात करें तो, Lava Flip में रियर पैनल पर VGA कैमरा दिया गया है। फोन के टॉप पर कॉल नोटिफिकेशन LED का ऑप्शन भी मौजूद है। साथ ही फोन ऑटो कॉल रिकॉर्डिंग फीचर के साथ आता है। 

कई भारतीय भाषाओं में भेज सकेंगे मैसेज-
Lava Flip फोन में 22 भारतीय भाषाओं में मैसेज हासिल कर पाएंगे। साथ ही 7 भाषाओं में टेक्स्ट भेजे भी जा सकते हैं। इसमें हिंदी, अंग्रेजी, तमिल, कन्नड़, तेलगु, गुजराती और पंजाबी भाषा शामिल हैं। Lava की तरफ से एक साल तक फोन रिप्लेसमेंट का ऑफर भी दिया जा रहा है। इसके अलावा Lava Flip फोन की शुरुआती कीमत 1,640 रुपये है। यह फीचर फोन दो कलर ऑप्शन रेड और ब्लू में आते हैं।