OnePlus Nord का LE वेरिएंट हुआ लॉन्च, मुफ्त में खरीदने का कंपनी दे रही मौका!

    Loading

    नई दिल्ली. टेक कंपनी OnePlus ने अपना एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। यह लेटेस्ट स्मार्टफोन अर्फोडेबल OnePlus Nord का नया वेरिएंट OnePlus Nord LE है। यह कई शानदार  फीचर्स से लैस है। लेकिन बता दें कि यह कंपनी का कोई नया स्मार्टफोन नहीं है बल्कि OnePlus Nord का ही नया कलर वेरिएंट है, जो ग्लोसी फिनिश के साथ ब्लू मार्बल और ग्रे ओनिक्स कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। जिसे कंपनी ने ‘Literally Only One Edition’ टैग दिया गया है। ऐसे में अगर आप इस स्पेशल वेरिएंट को खरीदना चाहते हैं तो तो चलिए जानते हैं इसके लिए आपको क्या करना होगा?

    OnePlus Nord LE को लेकर कंपनी ने अपने फोरम पेज पर जानकारी शेयर की है। जिसमें OnePlus के प्रोडक्ट मैनेजर Andy Liu ने बताया है कि यह कोई नया मॉडल नहीं है बल्कि OnePlus Nord का ही नया कलर वेरिएंट है। इसमें भी यूजर्स को 90Hz Fluid AMOLED डिस्प्ले दिया जाएगा। साथ ही यह क्वाड रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है। वहीं यूज़र्स को Warp Charge 30T फीचर्स भी मिलेगा। जानकारी के लिए बता दें कि दोनों स्मार्टफोन की कीमत और फीचर्स में कोई अंतर नहीं है।

    इन सबके अलावा कंपनी ने जानकारी दी है कि OnePlus Nord LE को बिक्री के लिए नहीं बल्कि मुफ्त देने के लिए लॉन्च किया गया है। ऐसे में अगर आप इसे मुफ्त में लेना चाहते हैं OnePlus Nord का आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज फॉलो करना होगा। इसके बाद आप जिस स्मार्टफोन को उपयोग करते हैं उसकी फोटो क्लिक करें इंस्टाग्राम फीड पर पोस्ट करनी होगी, साथ ही यह भी बताए कि आप OnePlus Nord पर अपग्रेड क्यों करना चाहते हैं। पोस्ट में #SwitchToNord हैशटैग का इस्तेमाल अवश्य करें और फिर कंपनी चुनेगी कि आपको यह स्मार्टफोन मिलना मुफ्त में देना चाहिए या नहीं।