mumbai local train, Mumbai, Maharashtra, Local Train, Gujrat
File Photo

    Loading

    मुंबई. राज्य सरकार ने राज्य के कुछ जिलों में चरणबद्ध तरीके से अनलॉक (Unlock) की प्रक्रिया शुरू की है। मुंबई (Mumbai) में भी प्रतिबंधों में थोड़ी ढ़ील दी गई है फिर भी आम जनता के लिए लोकल ट्रेन शुरू करने का निर्णय मुंबई सहित पूरे एमएमआर (MMR) में कोरोना मरीजों (Corona Patients) की समीक्षा के बाद ही लिया जाएगा। गुरुवार को राज्य सरकार इस पर समीक्षा करेगी। यह जानकारी बीएमसी के अतिरिक्त आयुक्त सुरेश काकानी ने दी।

    राज्य में ‘ब्रेक द चेन’ के अंतर्गत लॉकडाउन में 7  जून से राज्य सरकार ने प्रतिबंधों को शिथिल किया है। पांच चरण में ढील दी जाएगी। मुंबई का पॉजिटिवटी रेट 5.25 से 4.40 पर आ गया है। मुंबई का समावेश दूसरे चरण में आ गया है, लेकिन नियम तीसरे चरण का ही लागू है। सभी के लिए लोकल शुरू करने के लिए कोरोना की स्थिति का आंकलन किया जा रहा है। 

    राज्य सरकार निर्णय लेगी

    मुंबई में बड़ी संख्या में एमएमआर से लोग नौकरी व अन्य कारणों से आते हैं। इसलिए लोकल शुरू करने से पहले केवल मुंबई नहीं, पूरे मुंबई महानगर क्षेत्र में कोरोना की स्थिति का विचार करना पड़ेगा। गुरुवार को मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई, पनवेल सहित अन्य क्षेत्रों के कोरोना संक्रमण दर की समीक्षा की जाएगी। उसके बाद राज्य सरकार निर्णय लेगी। समीक्षा के बाद पहले की तरह आम आदमी के लिए लोकल शुरू करने का निर्णय होने की संभावना है।