rain in mumbai

    Loading

    मुंबई. मुंबई (Mumbai) का मौसम (Weather) भी इन दिनों अलग ही करवट ले रहा है। गर्मी के मौसम में शनिवार को शहर के कई हिस्सों हल्की फुल्की बूंदा बांदी हुई। मौसम विशेषज्ञों की मानें तो आगामी एक सप्ताह तक मुंबई का मौसम यू हीं बना रहेगा आसामन में बादल बने रहेंगे। गर्मी ने मार्च के अंत तक मुंबईकरों (Mumbaikar) परेशान किया। अप्रैल के शुरुआत से ही मुंबई का अधिक्तम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के नीचे आ गया है, जिससे मुंबईकरों को काफी राहत मिली है। इसी बीच पिछले दो दिनों से मुंबई के आसमान में बादल छाए हुए हैं। 

    शनिवार को मुंबई के घाटकोपर, माटुंगा, सायन, चिंचपोकली, भायखला सहित अन्य हिस्सों में हल्की-फुल्की बारिश (Rain) हुई। स्काई मेट के प्रमुख महेश पालावत ने कहा कि छत्तीसगढ़ से लेकर महाराष्ट्र के तटीय क्षेत्र तक एक ट्रफ लाइन (बादलों का समूह) बनी हुई है। भले ही मुंबई के कुछ इलाकों में हल्की फुल्की बूंदाबांदी हुई है, लेकिन बारिश के आसार नहीं है। हालांकि महाराष्ट्र विदर्भ और मराठवाड़ा में बारिश होने ज्यादा आसार है।

    तापमान भी होगा कम

     मौसम विशेषज्ञ दिनेश मिश्रा ने बताया कि अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में एंटी साइक्लोन बना है ये दोनों ही साइक्लोन से आने वाली हवाएं जब एक दूसरे से टकराती है तब बादल बनते है। आगामी एक सप्ताह तक मुंबई के आसमान में बादल बने रहेंगे। तापमान भी 33 से 34 डिग्री सेल्सियस के बीच बना रहेगा।