आज शाम 5 बजे मिलिए सांसद ‘मनोज कोटक’ से

Loading

मुंबई. कोविड-19 e-चर्चा में मिलिए आज शाम 5 बजे महाराष्ट्र राज्य के प्रभावशाली सांसद श्री मनोज कोटक जी से। श्री मनोज कोटक हमारे साथ आज नवभारत के पटल पर और नवभारत के फेसबुक पेज (https://www.facebook.com/enavabharat) पर कोरोना संक्रमण के चलते  देश के सामने आयी चुनौतियों के बारे में लोगों को अवगत कराएंगे।    

श्री मनोज कोटक एक भारतीय राजनीतिज्ञ हैं, जो भारतीय जनता पार्टी से महाराष्ट्र के मुंबई उत्तर-पूर्व निर्वाचन क्षेत्र से संसद सदस्य है। श्री कोटक संसद सदस्य होने के साथ-साथ एक सामाजिक कार्यकर्ता भी है। समाज में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग और वंचित, पिछड़े लोगों के उत्थान के लिए काम करते है। 

श्री कोटक जी को गरीब छात्रों की शिक्षा और में जरूरतमंद बेरोजगार व्यक्तियों को रोजगार प्रदान करने में बेहद रूचि है। साथ ही ‘महिला शशक्तिकरण’ को बढ़ावा देते है। इस प्रकार  सामाजिक कार्यो में श्री कोटक जी का सक्रीय योगदान रहा हैं।