Nashik Municipal Corporation
File Photo

    Loading

    नाशिक. नाशिक महानगरपालिका (Nashik Municipal Corporation) में आज की स्थिति में कोरोना संक्रमण (Corona Infection) को रोकने के लिए मनुष्यबल की कमी महसूस हो रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने 635 कर्मचारियों की भर्ती को अनुमति दी है। इस बारे में एक आदेश मनपा प्रशासन को प्राप्त हुआ है। यह जानकारी मनपा कमिश्नर कैलाश जाधव (Commissioner Kailash Jadhav) ने दी। नाशिक महानगरपालिका द्वारा विविध स्तर पर कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए काम करते समय मनुष्यबल कम पड़ रहा था।

    मनपा ने राज्य सरकार के पास इस बारे में प्रस्ताव पेश किया था, जिसे गंभीरता से लेते हुए सरकार ने नाशिक महानगरपालिका के गट अ से गट ड में आवश्यक होने वाले पद विभाग निहाय स्वास्थ्य विभाग, दमकल विभाग, अभियांत्रिकी विभाग, लेखा व परीक्षण विभाग, घनकचरा व्यवस्थापन विभाग आदि 5 विभाग के 37 संवर्ग के 635 पद भर्ती के लिए अनुमति दी है। अब मनपा द्वारा विविध स्तर पर कामकाज करने के लिए मनुष्यबल उपलब्ध होने वाला है। पिछले कुछ दिनों से मनपा में कर्मचारी निवृत्त होने की संख्या दिन प्रतिदिन बढ़ रही थी। 

    प्रक्रिया कब शुरू होगी इसकी नहीं है जानकारी

    नाशिक शहर की आबादी को ध्यान में रखते हुए नागरिकों को सुविधा देने के लिए मनपा का मनुष्यबल कम पड़ रहा था। ऐसे में प्रशासन ने राज्य सरकार के पास मनुष्यबल बढ़ाने के लिए मांग की थी लेकिन अस्थापना खर्च अधिक होने से सरकार यह मांग दो बार ठुकराई। कोरोना की पार्श्वभूमी पर यह मांग पूर्ण की गई है। राज्य सरकार ने 635 पद भरने के लिए अनुमति दी है, लेकिन यह प्रक्रिया कब शुरू होगी? इस बारे में कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।