अर्सेनिक अल्बम 30 गोलियां का वितरण

Loading

अमलनेर. तहसील के बाम्हने गांव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में कृषि उपज मंडी के निर्देशक तथा बाम्हने वि.का. सो. के चेयरमैन पराग पाटिल की ओर से अर्सेनिक अल्बम 30  गोलियां का मुफ्त में वितरण किया गया. कोरोना व अन्य बीमारियों के बचाव के लिए तथा रोग प्रतिकार शक्ति बढ़ाने के लिए ये गोलियां उपयुक्त हैं.

इस मौके पर सरपंच प्रवीण पाटिल, उप सरपंच प्रकाश पाटिल, ग्रामसेवक अभिजीत देवरे,आशा सेविका शारदा पाटिल, वरिष्ठ  नागरिक धनराज गंभीर पाटिल, युवराज गंभीर पाटिल, रमेश विनायक पाटिल, हीरा आबा, जिजाबराव पाटिल सामाजिक कार्यकर्ता भिकन पाटिल, संतोष पाटिल, जगदीश भगवान पाटिल, वसंत पाटिल, बापूराव पाटिल, दुर्योधन नेरकर, रमेश पाटिल शेखर पाटिल आदि की उपस्थिति में सोशल डीस्टंसिंग रखते हुवे  नागरिको को गोलियां  बाटी  गई वही पूरे गाँव मे जनजागृती भी की गई।