Nitish Kumar and Tejashwi Yadav

Loading

पटना. बिहार में उद्योग न लगने के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के तर्क पर राजद नेता तेजस्वी यादव ने बृहस्पतिवार को कहा कि मुख्यमंत्री कहते हैं कि राज्य में जमीन नहीं है, राज्य समुद्र के किनारे नहीं है, ऐसे में वह बताएं कि क्या सभी विकसित राज्य समुद्र किनारे हैं?

तेजस्वी ने ट्वीट किया, “युवा साथियों, इसे आप बिहार का दुर्भाग्य कह सकते है। आदरणीय नीतीश कुमार जी कभी कहते है बिहार में ज़मीन नहीं है इसलिए उद्योग नहीं लग सकते। कभी कहते हैं बिहार समुद्र किनारे नहीं है। कभी कहते हैं, बिहार के पास संसाधन नहीं है।”

राजद नेता ने सवाल किया, “मुख्यमंत्री साहब, क्या सभी विकसित राज्य समुद्र किनारे है ?” दरअसल, बिहार में उद्योग उद्योग क्यों नहीं लग पा रहे हैं, इस पर नीतीश कुमार ने हाल में कहा था, “ज्यादा बड़ा उद्योग वहां लगता है जो राज्य समुद्र के किनारे पड़ते हैं। उन्हीं जगहों पर ज्यादा लगता है। हम लोगों ने तो बहुत कोशिश की लेकिन वे नहीं आए।” (एजेंसी)