Hardik Patel
File Photo

Loading

अहमदाबाद. पाटीदार नेता हार्दिक पटेल को तत्काल प्रभाव से गुजरात कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया गया। शनिवार को आल इंडिया कांग्रेस कमेटी के महासचिव किसी वेणुगोपाल द्वारा जारी की गई विज्ञप्ति के अनुसार कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हार्दिक पटेल को गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष बनाने स्वीकृति प्रदान की है।

इसके अलावा कांग्रेस अध्यक्ष ने गुजरात में तत्काल प्रभाव से  राज्य के तीन जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष की भी नियुक्तियां की हैं। जिसमें आणंद से महेन्द्र एच. परमार, देवभूमि द्वारका से यासीन गज्जन और सूरत से आनंद चौधरी का नाम शामिल है। मौजूदा समय में अमित चावड़ा गुजरात कांग्रेस के अध्यक्ष हैं।

गौरतलब है कि पटेल ने 2015 में शुरू हुए पाटीदार आंदोलन से पुरे गुजरात में काफी सुर्खियां बटोरी थीं। वहीं 2019 लोकसभा चुनाव से पहले वह कांग्रेस में शामिल हो गए थे। पटेल को इसी साल साढ़े तीन साल पुराने दंगा केस में अहमदाबाद पुलिस ने गिरफ्तार किया था।