फोटो2 बच्चों की मां को दिल दे बैठे शिखर धवन, दिलचस्प है लव स्टोरी
मुंबई. इंडियन क्रिकेट टीम के बल्लेबाज शिखर धवन के नाम कई रिकॉर्ड्स हैं। शिखर धवन को टीम इंडिया में ‘गब्बर’ के नाम से जाना जाता है। शिखर ने क्रिकेट की दुनिया में अपना नाम बनाने के लिए कड़ी मेहनत की है। आज उसी मेहनत की वजह से वह कामयाबी के शिखर तक पहुँच चुके हैं। शिखर धवन इंडियन क्रिकेट टीम के धुरंधर बल्लेबाज़ों में से एक हैं। उनका बल्ला जब चलता है अच्छे-अच्छे लोगों की हालत ख़राब हो जाती है। हालाँकि, शिखर धवन अपने रियल लाइफ को लेकर चर्चा में थे। दरअसल, शिखर धवन को अपने से 10 साल बड़ी आयशा मुखर्जी से प्यार हो गया था। तो आइये जानते हैं शिखर धवन की इंटरेस्टिंग लव स्टोरी के बारे में…
शिखर धवन और आयशा की मुलाकात कराने के पीछे हरभजन सिंह का हाथ है। दरअसल, एक दिन शिखर धवन और हरभजन सिंह फेसबुक चला रहे थे।
2/13
उसी दौरान शिखर को हरभजन की प्रोफाइल पर एक फोटो दिखी। इस फोटो को देखकर वो पागल हो गए। फोटो देखते ही शिखर ने उन्हें फ्रेंड रिक्वेस्ट भेज दी। यह फोटो थी ऑस्ट्रेलियाई बॉक्सर आयशा मुखर्जी की।
3/13
शिखर को पता नहीं था कि आयशा उनकी फ्रेंड रिक्वेस्ट एक्सेप्ट करेंगी। लेकिन रिक्वेस्ट भेजते ही आयशा ने एक्सेप्ट कर ली।
4/13
इसके बाद शिखर और आयशा फेसबुक पर बातें करने लगे। धीरे धीरे उनकी दोस्ती और गहरी हो गयी। यह दोनों एक दूसरे से अपने बातें शेयर करने लगे। रोज बातें करते हुए दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।
5/13
शिखर को पता था कि, आयशा उनसे 10 साल बड़ी हैं और 2 बच्चों की मां हैं। लेकिन, कहते हैं न प्यार में सब कुछ जायज़ है। शिखर ने आयशा को शादी के लिए प्रपोज कर दिया।
6/13
लव स्टोरी में ट्विस्ट न हो तो लव स्टोरी अधूरी लगती है। ऐसा ही कुछ शिखर के साथ भी हुआ। शिखर के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था। लेकिन, शिखर ने सबको इस रिश्ते के लिए मना लिया।
7/13
30 अक्टूबर, 2012 को शिखर धवन और आयशा ने शादी कर ली। यह आयशा की दूसरी और शिखर की पहली शादी है।
8/13
आयशा ने अपने पहले पति को तलाक देकर 2012 में शिखर से शादी की थीं।
9/13
आयशा को 2 बेटियां हैं जिनका नाम रिया और अलियाह है। शिखर ने आयशा की दोनों बेटियों को भी अपनी बेटियों की तरह अपना लिया।शिखर की दोनों बेटियां ऑस्ट्रेलिया में रहकर पढ़ाई करती हैं।
10/13
शिखर से शादी के बाद आयशा ने 2014 में बेटे जोरावर को जन्म दिया।
11/13
अक्सर शिखर अपनी सफलता का श्रेय अपनी पत्नी आयशा को देते हैं और कहते हैं उन्होंने उनकी लाइफ में आकर उनकी किस्मत को पलट दिया।
12/13
आयशा से शादी करने के बाद ही शिखर इंडियन टीम का हिस्सा बनें। आज वह टीम इंडिया के मुख्य बल्लेबाज है।
We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use. More Information.