Administration taking strict action to stop Corona, blockade at 42 places in Pune

    Loading

    पुणे. कोरोना (Corona) के बढ़ते संक्रमण की वजह से सोमवार रात से ही शहर में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) लगा दिया गया है। इस संचार बंदी की अमलबाजी करने के लिए शहर पुलिस (Police) दल ने 42 जगहों पर नाकाबंदी किया हुआ है। 

    रात के 11 बजे से लेकर सुबह 6 बजे तक बिना किसी कारण घूमने वाले लोगों पर कार्रवाई की शुरुआत हो गई है। इसके साथ ही दिन भर बिना मास्क (Masks) के घूमने वालों पर कार्रवाई की जा रही है।

    28 फरवरी फरवरी तक संचार बंदी

    शहर में 28 फरवरी फरवरी तक संचार बंदी है। इस दौरान अतिआवश्यक सेवा के लोगों और कर्मचारियों को अलग रखा गया है। संचारबंदी के दौरान इन 42 नाकाबंदी की जगहों पर घूमने वालों वाहनचालकों की जांच की जाएगी। देर तक घूमने का कारण पूछा जा रहा है। बिना किसी कारण के घूमने वालों पर कार्रवाई की जा रही हैं।

    वाहन चालक, बिना मास्कवालों पर विशेष नजर

    कोरोना के बढ़ते प्रसार को रोकने के लिए बिना मास्क के घूमते लोगों पर कार्रवाई करने का आदेश पुलिस कमिश्नर अमिताभ गुप्ता ने दी है। इसके अनुसार, पुलिस थाने और ट्रैफिक पुलिस ने मंगलवार को दिन भर में बिना मास्क के घूमते 902 लोगों पर कार्रवाई की है। इन लोगों से 4 लाख 46 हजार रुपए का दंड वसूला गया है। अभी तक पुणे शहर में 2 लाख 28 हज़ार 560 लोगों पर बिना मास्क घूमने के कारण कार्रवाई की गई है। उनसे 11 करोड़ 6 लाख 6 हज़ार 700 रुपए दंड वसूले गए हैं।

    लोगों से वसूले जा रहे दंड

    पुणे जिला ग्रामीण पुलिस ने मंगलवार को बिना मास्क घूमने वाले 793 लोगों पर कार्रवाई कर 1 लाख 97 हज़ार 800 रुपए का दंड वसूला है। वहीं जिला प्रशासन ने 913 लोगों पर कार्रवाई कर 2 लाख 98 हजार रुपए का दंड वसूला है। मावल तालुका में सबसे ज्यादा कार्रवाई की गई।