PMC

    Loading

    पुणे. पुणे महानगरपालिका (Pune Municipal Corporation) में आम सभा और स्थायी समिति (Standing Committee) में 4 और महत्वपूर्ण विशेष समितियां होती हैं। इन 4 समितियों में शहर सुधार समिति, क्रीडा समिति, विधि समिति व महिला एवं बाल कल्याण समिति का समावेश होता है। हर साल इसमें नए 13 सदस्य चुने जाते हैं। उसके अनुसार जारी साल में भी यह चुनाव (Election) 16 मार्च को विभिन्न दलों के अपने संख्याबल के अनुसार आम सभा में ये नियुक्तियां की गईं। 

    अब इसमें से अध्यक्ष (President) और उपाध्यक्ष (Vice President) चुना जाएगा। उसके लिए 7 अप्रैल को चुनाव होगा। तो 1 अप्रैल को नामांकन दर्ज किए जाएंगे। ऐसी जानकारी महानगरपालिका प्रशासन द्वारा दी गई।

    हर समिति में 13 सदस्य

    ज्ञात हो कि पीएमसी में आम सभा और स्थायी समिति के अलावा और 4 समितियों में शहर विभिन्न के विकास कामों को लेकर चर्चा की जाती है। इन 4 समितियों में शहर सुधार समिति, क्रीडा समिति, विधि समिति व महिला एवं बाल कल्याण समिति का समावेश होता है। इस प्रत्येक समिति में 13 सदस्यों का समावेश होता है। प्रत्येक पार्टी अपने बल के अनुसार यहां सदस्यों को नियुक्त करती है। इसके अनुसार 17 की आम सभा में ये नियुक्तियां होगी। सबसे ज्यादा भाजपा के है।

     सदस्य चुनेंगे अध्यक्ष और उपाध्यक्ष

    आम सभा में सदस्य चुने जाने के बाद ये लोग बाद में समिति का अध्यक्ष और उपाध्यक्ष तय करते है। पार्टी के बलाबल के अनुसार सभी समितियों पर भाजपा का ही अध्यक्ष और उपाध्यक्ष बनेगा। इन समितियों में प्रवेश मिलने के लिए अब नगरसेवक भी अपनी फिल्डिंग लगा रहे है। खास तौर से भाजपा के सदस्य इसके लिए आक्रमक है। क्योंकि मनपा चुनाव आगामी साल होने जा रहे है। इसको लेकर अपना काम दिखाने के लिए होड़ लगी हुई है। इसलिए सभी प्रयास कर रहे है। उसके लिए 7 अप्रैल को चुनाव होगा। तो 1 अप्रैल को नामांकन दर्ज किए जाएंगे। उसके लिए सुबह 11 से 1 बजे तक का समय दिया गया है। इस चुनाव के लिए पीठासीन अधिकारी के तौर पर भूजल सर्वे के संचालक मल्लिनाथ कलशेट्टी उपस्थित रहेंगे।

    कल तय होगा उपमहापौर

    भारतीय जनता पार्टी द्वारा उपमहापौर सरस्वती शेंडगे से इस्तीफा लिया गया है। विगत कई दिनों से उन्हें हटाने को लेकर चर्चा हो रही थी, लेकिन निर्णय नहीं हो रहा था। आख़िरकार सभागृह नेता द्वारा शेंडगे का इस्तीफा लिया गया। अब इस रिक्त हुए पद के लिए महानगरपालिका द्वारा चुनाव घोषित किया है। जो 6 अप्रैल को होगा। उसके लिए नामांकन दर्ज करने के लिए 31 मार्च के दिन 3 से 5 बजे तक का समय दिया गया है। अब इस पद पर आरपीआई की नगरसेविका को अवसर दिया जाएगा, ऐसा सूत्रों का मानना है। लेकिन उधर यह भी चर्चा है कि स्थायी समिति अध्यक्ष पद ना मिलने से नाराज हुई नगरसेविका वर्षा तापकीर को भी यह पद दिया जा सकता है क्योंकि तापकीर काफी नाराज चल रही है। उनकी नाराजगी दूर करने के लिए भी यह पद उन्हें दिया जा सकता है।