Even then only BJP will win Chandrakrat Patil

  • महानगरपालिका चुनाव को लेकर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल का विश्वास

Loading

पुणे. पुणे (Pune) की जनता भाजपा (BJP) के साथ खड़ी है, इसलिए आगामी पीएमसी चुनाव (PMC Election) को लेकर हमें फिक्र करने की जरूरत नहीं है. ऐसे में यदि हमारे खिलाफ 3 पहलवान एक साथ मिलकर भी चुनाव लड़े तो भी जीत तो हमारी ही होगी। 

भाजपा की जीत को लेकर कोई शंका हमारे मन में नहीं है। उक्त विश्वास भाजपा शहराध्यक्ष चंद्रक्रात पाटिल (Chandrakrat Patil) ने जताया।

कोरोना काल में ‘हेल्थ इज वेल्थ’ का महत्व समझ आया

राष्ट्रीय युवा दिन के उपलक्ष्य में पुणे महानगरपालिका (PMC) और युवा स्वराज्य प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में पहलवान जिम का निर्माण किया गया है। इसका उद्घाटन पाटिल ने किया। इस समय सांसद गिरीश बापट, स्थायी समिति अध्यक्ष हेमंत रासने, संगठक महासचिव राजेश पांडे, वनराई के अध्यक्ष रविंद्र धारिया आदि उपस्थित थे। पाटिल ने कहा कि कोरोना महामारी के समय में ‘हेल्थ इज वेल्थ’ का महत्व लोगों को समझ आया। सुसज्ज व्यायामशाला आज की जरूरत हो गई है। पुरूषों के साथ ही महिलाओं को भी व्यायामशाला उपलब्ध कराने की जरूरत आन पड़ी है।

पूरे शहर का वीजन सामने रखकर काम करें पार्षद

चंद्रकांत पाटिल ने नगरसेवकों से अपील की कि हम नगरसेवकों को मन में यह सोच नहीं रखनी चाहिए कि वे एक प्रभाग के नगरसेवक हैं। पूरे शहर का वीजन सामने रखकर काम करना चाहिए। सड़क, गटर में न उलझते हुए शहर की जरूरतनुसार कार्य करने चाहिए। सांसद बापट ने कहा कि नगरसेवकों से नागरिकों की काफी अपेक्षाएं होती हैं। उसे पूर्ण करने के लिए नगरसेवकों को प्रयत्न करना चाहिए।   

4 नगरसेवकों के मिलने से प्रभाग का बेहतर विकास

एक प्रभाग में 4 नगरसेवकों के एक साथ आने पर कितना बेहतर काम उस प्रभाग का होता है, इसका उत्तम उदाहरण पहलवान जिम के माध्यम से और नगरसेवक पोटे के प्रयासों से दिखाई पड़ रहा है। दीपक पोटे ने पहलवान जिम के पीछे की संकल्पना समझाई। विशेष बात यह है कि यह जिम केवल 10 रुपए प्रतिदिन शुल्क पर उपलब्ध होगा। जिम के संचालक सागर धारिया ने बताया कि व्यायामशाला के उपकरणों की निर्मिति के क्षेत्र में यह जिम पिछले 3० वर्षों से कार्यरत है। लोगों के फिटनेस के लिए और आर्थिक रूप रिजनेबल को ध्यान में रखकर २०१५ से यह जिम शुरू किया गया है।