पिंपरी. इंस्टाग्राम (Instagram) पर हुई दोस्ती के बाद नाबालिग लड़की (Girl) को लेकर भाग गया। उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और जब लड़की गर्भवती (Pregnant) हो गई तो उसे दवा खिलाकर उसका गर्भपात (Abortion) करा दिया। इसके बाद लड़की ने जहरीली दवा खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया। तब यह चौंकाने वाली घटना सामने आई। इस मामले में भोसरी पुलिस में उमेश गजानन सोनवणे (21) के खिलाफ बाल लैंगिक अपराध के तहत (Child Sex Offense) केस दर्ज किया गया है। इस मामले में लड़की की मां ने पुलिस से शिकायत की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता की 17 वर्षीय बेटी और आरोपी उमेश सोनवणे की इंस्टाग्राम पर पहचान हुई थी। लड़के ने दोस्ती की और उसे कई बार बहला फुसलाकर अंमनेर ले गया उसके साथ शारिरिक संबंध बनाये। जब वह गर्भवती हुई तो उसे दवा खिलाकर उसका गर्भपात कराया। 27 जुलाई को लड़की अपने घर से निकलकर अंमलनेर आरोपी के घर पहुंची। वहां उसने जहरीली दवा खा ली। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। इसके बाद से पुणे के महिला सेवाग्राम में रखा गया है। वहां पर अधीक्षक ने उससे पूछताछ की तब उसने सारी आपबीती बताई।
नाबालिग के साथ बलात्कार होने की जानकारी मिलने के बाद उन्होंने बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष को पत्र लिखा। इस लड़की और उमेश सोनवणे के बीच शारीरिक संबंध थे। लड़की का दो महीने पहले गर्भपात कराया गया था, उमेश ने गोलिया खिलाकर उसका गर्भपात कराया। महिला बाल कल्याण ने पुलिस को पत्र भेजकर केस दर्ज कराया है। इस घटना की जानकारी मिलने पर लड़की के मां ने केस दर्ज गया। भोसरी पुलिस मामले की जांच में जुटी है।