-सीमा कुमारी
हिन्दू पंचांग के अनुसार, साल के आखिरी महीने यानी सूर्य ग्रहण से पहले इन 5 राशि वाले जातकों का होने जा रहा है भाग्योदय। ये महीना इन 5 राशि वाले जातकों के लिए अत्यंत शुभ एवं खास है। चलिए जानते हैं किन राशियों के जातकों के लिए यह सप्ताह शुभ और चुनौती पूर्ण है। अगर बात करते हैं…
- मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह कई गोल्डन अवसर लेकर आया है। पारिवारिक जीवन से लेकर समस्त क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। इस महीने घरवालों के साथ समय बिताने का बहुत मौका मिलेगा। करियर में भी आगे बढ़ने के कई मौके मिलेंगे। अपने सीनियर्स का सम्मान करें और उनके दिशा-निर्देशों का पालन करें। व्यापार से जुड़े लोगों को भी इस महीने लाभ मिलेगा। इस महीने आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। छात्र-छात्राओं को शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलने की प्रबल संभावना है। परीक्षा में अच्छे परिणाम मिलेंगे। जिन लोगों के दांपत्य जीवन में बाधाएं आ रही थीं, वो भी इस महीने समाप्त होंगी। हालांकि, इस महीने आपको अपनी सेहत पर ध्यान देने की जरूरत क्योंकि जरा सी भी लापरवाही इस समय भारी पड़ सकती है।
यह भी पढ़ें
- कर्क राशि वाले जातकों के लिये यह सप्ताह उतना खास नहीं है। कैरियर के मामले में इन जातकों को थोड़ा संभल कर चलना होगा। धन के मामले में ये महीना इनके लिए शुभ संकेत लेकर आया है। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी रुका हुआ धन की प्राप्ति हो सकती है| लोगों का सहयोग मिलेगा व्यापारियों के कारोबार में सुधार होगा। जिसकी वजह से उन्हें मानसिक शांति मिलेगी, समय का सही इस्तेमाल करें। इस महीने धैर्य से काम लें और किसी भी काम में जल्दबाजी ना करें, भाग्य का साथ मिलेगा, प्यार के मामले में भी असफलता मिलेगी, शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम की संभावना है|
- तुला राशि वाले जातकों के लिये साल का आखिरी महीना बहुत शुभ रहने वाला है। इस महीने तुला राशि वाले को कार्य क्षेत्र में अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। मेहनत का फल मिलेगा। कारोबारियों के लिए भी साल का आखिरी महीना लाभ लेकर आया है। निवेश करने में किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी। इस महीने आपके खर्चे भी कम रहेंगे जिसकी वजह से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। परिवार के लिए ये समय सामान्य रहेगा। घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। वैवाहिक जीवन में भी रिश्ते अच्छे रहेंगे और जीवन साथी का पूरा साथ मिलेगा। स्टूडेंट्स के लिए ये महीना चुनौती भरा रहेगा, इसलिए थोड़ा संभल कर रहें।
- कुंभ राशि के जातकों के लिए यह महीना शुभ है| करियर के मामले में यह महीना बहुत संतोषजनक है, तरक्की के रास्ते खुलेंगे| व्यापारियों के लिए भी ये महीना फ़ायदेमंद रहने वाला है| हालांकि, कुछ जातकों की आर्थिक स्थिति इस महीने बिगड़ सकती है. नए घर में प्रवेश का योग बनेगा जिसकी वजह से कुछ खर्च बढ़ सकता है। पारिवारिक जीवन में उतार-चढ़ाव आने की संभावना है माह की शुरुआत में सेहत अच्छी रहेगी, लेकिन कुछ दिनों के बाद सेहत से जुड़ी कुछ समस्याएं हो सकती हैं| प्रेम और वैवाहिक जीवन के लिए समय बहुत ज्यादा अनुकूल नहीं है| अपने जीवन साथी के साथ तालमेल बिठा-कर चलें|
- धनु राशि वाले के लिए यह महीना शुभ है| कार्य क्षेत्र में इस महीने इनको सफलता मिलेगी| कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। विदेश जाने का योग बन रहा है। व्यापार से जुड़े लोग इस महीने अपना कारोबार बढ़ाने पर विचार करेंगे। इस महीने आप बहुत सोच समझ कर खर्चे करेंगे| हालांकि, महीने के अंत तक कोई अचानक बड़ा खर्चा हो सकता है। पारिवारिक दृष्टि से ये महीना कुछ अच्छा नहीं है। परिवार में कलह की संभावना हो सकती है| छात्रों के लिए साल अंतिम महीना कठिन रहने वाला है| कुछ लोगों को विदेश में पढ़ाई करने का अवसर मिल सकता है| अपनी सेहत और खान-पान का विशेष ध्यान रखें