
दुनिया के दिग्गज खिलाड़ियों में से एक और भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने इस वर्ष अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) से संन्यास (Retirement) ले लिया। अपनी बेहतरीन बल्लेबाज़ी और शानदार कप्तानी से उन्होंने भारतीयों के दिलों में एक ऊँचा स्थान प्राप्त किया है। अपने हुनर के चलते उनकी गिनती विश्व में क्रिकेट जगत के महान खिलाड़ियों में होती है।
मगर अभी लोगों का उन्हें खेलते देखने का जी भी नहीं भरा था और उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट कर लिख दिया, “आप सभी के प्यार और समर्थन का शुक्रिया जो मुझे हमेशा हासिल हुआ। 7 बजकर 29 मिनट पर ये समझें कि मैं रिटायर हो गया हूं।” इस वीडियो को देख उनके करोड़ों चाहने वालों के दिल टूट कर चूर हो गए। यह सभी के लिए बेहद अचंभित करने वाला था।
View this post on Instagram
बड़ी हस्तियों की प्रतिक्रियाएँ
कैप्टन कूल द्वारा सन्यास की घोषणा करने के बाद देश की कई बड़ी हस्तियों ने अपनी प्रतिक्रियाएँ दी। क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग से लेकर देश के बड़े नेताओं ने भी धोनी के रिटायरमेंट पर सोशल मीडिया के माध्यम से अपनी प्रतिक्रियाएँ। देखें ये रिएक्शंस –
विश्व के दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार
‘रांची का यह राजकुमार’ क्रिकेट के इतिहास में महानतम खिलाड़ियों में अपना नाम दर्ज करा चुका है। उन्होंने अपने करियर में भारत के लिए 350 वनडे, 90 टेस्ट और 98 टी20 मैच खेले। करियर के आखिरी चरण में वह खराब फॉर्म से जूझते रहे, जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जाती रहीं।
उन्होंने वनडे क्रिकेट में पांचवें से सातवें नंबर के बीच में बल्लेबाजी के बावजूद 50 से अधिक की औसत से 10,773 रन बनाए। टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 38.09 की औसत से 4,876 रन बनाये और भारत को 27 से ज्यादा जीत दिलाई। आंकड़ों से हालांकि धोनी के करियर ग्राफ को नहीं आंका जा सकता।
अब कर रहे हैं ऑर्गेनिक फार्मिंग
अब सन्यास के बाद महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। परिवार के साथ समय बिताने के अलावा धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक और दिलचस्प काम कर रहे हैं। धोनी इन दिनों ऑर्गेनिक फार्मिंग कर रहे हैं। साथ ही वह टमाटर और गाय के दूध का बिज़नेस कर रहे हैं।
Let’s start sowing the seeds ft. MS Dhoni..🤓#Dhoni #Ranchi #MahiWay pic.twitter.com/Z353QFSmJF
— MS Dhoni Fans Official (@msdfansofficial) June 28, 2020
माही के पास रांची (Ranchi) में 55 एकड़ जमीन है, जहां वो ऑर्गेनिक खेती (Organic Farming) कर रहे हैं। इसके साथ ही इसी जगह उनका डेयरी फार्म भी है। जहां कई गाय हैं और उनका शुद्ध दूध वो लोगों तक पहुंचा रहे हैं। धोनी का यह फार्म हाउस रांची के धुर्वा में स्थित है।