Ambernath NCP

    Loading

    अंबरनाथ: अंबरनाथ नगरपालिका प्रशासन द्वारा नगरपालिका के प्रस्तावित आम चुनाव को लेकर बनाई गई मतदाता सूचियों (Voter Lists) में मतदाताओं (Voters) के नामों को इस वार्ड से उस वार्ड में अर्थात हेरा फेरी किए जाने का मामला सामने आया है। 

    ऊक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के शहर अध्यक्ष सदाशिव पाटिल ने नगरपालिका को चेताया है कि वोटों की हेराफेरी करने की कोशिश करने वाले अधिकारी वर्ग पर निलंबन की पर कार्रवाई हो और नए सिरे से मतदाता सूची बनाई जाए। इस मांग को लेकर एनसीपी सोमवार से नगरपालिका के खिलाफ अनशन करने जा रही है। एनसीपी की ओर से आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में एनसीपी ने ऊक्त आरोप लगाया गया है।

    निष्पक्ष जांच होनी चाहिए

    एनसीपी के शहर अध्यक्ष सदाशिव पाटिल आयोजित पत्रकार परिषद में पूर्व नगरसेवक और एनसीपी के महासचिव धनंजय सुर्वे, कबीर गायकवाड़, मनोज सिंह, अजय चेरिवेल्ला आदि उपस्थित थे। कबीर गायकवाड़ ने आरोप लगाया है कि चुनाव के लिए मतदाता सूची का मसौदा जारी होने के बाद बड़ी संख्या में नामों को इस वार्ड से दूसरे वार्ड में किया गया, जिससे अनुसुचित जाति के लिए आरक्षित वार्ड प्रभावित हुया। मनोज सिंह, धनंजय सुर्वे और कबीर गायकवाड़ ने कहा कि स्थानीय नगरपालिका में अधिकारियों ने किसी के कहने पर यह सब किया है। इसलिए निष्पक्ष जांच होनी चाहिए और दोषी अधिकारियों पर तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाना चाहिए।