T20 World Cup के बाद ये 2 भारतीय खिलाड़ी कहेंगे T20I को अलविदा! जानिए उन हस्तियों के नाम

    Loading

    – विनय कुमार 

    करीब 2 महीने बाद अक्टूबर-नवंबर में ICC T20 World Cup, 2022 ऑस्ट्रेलिया में खेला जाएगा। ख़बर ये है कि इस वर्ल्ड कप के बाद क्रिकेट के 4 अनुभवी और नामी खिलाड़ी T20I से रिटायरमेंट ले लेंगे। आइए जानें उन खिलाड़ियों के बारे में –

    1. रविचंद्रन अश्विन (Ravichandran Ashwin)

    भारत के अनुभवी दिग्गज स्पिनर रविचंद्रन अश्विन पिछले साल, 2021 में करीब 4 साल बाद T20I टीम में लौटे। लेकिन, इसके बावजूद उन्हें लगातार मौका नहीं मिला। प्लेइंग इलेवन में उनकी जगह पक्की नहीं देखी गई। ऑस्ट्रेलिया ।इन खेले जाने वाले ICC T20 World Cup, 2022 के लिए चुनी गई टीम इंडिया में उनको जगह मिली ज़रूर है, लेकिन उनको प्लेइंग इलेवन में कितना मौका मिलेगा पता नहीं। अंतरराष्ट्रीय टेस्ट क्रिकेट का इतिहास बताता है कि उन्होंने अब तक टॉक करियर में 86 टेस्ट मैचों में 442 विकेट चटकाए हैं। माना जा रहा है कि वर्ल्ड कप के बाद रविचंद्रन अश्विन T20I से संन्यास ले लेंगे। 

    2. दिनेश कार्तिक 

    भारतीय टीम के शानदार विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक (Dinesh Karthik) ने हाल के अपने मैचों में गजब का प्रदर्शन किया है। गौरतलब है कि IPL 2022 में RCB के बेहतरीन फिनिशर के तौर पर सामने आए थे। अपनी शानदार फिटनेस और फॉर्म के मद्देनजर दिनेश कार्तिक टीम इंडिया की प्लानिंग का खास हिस्सा बन गए हैं। माना जा रहा है कि ICC T20 World Cup के बाद वे भी T20I से संन्यास ले लेंगे।