Arun Kumar Jagdish

    Loading

    -विनय कुमार

    IPL 2023 के लिए 23 दिसंबर को हुई मिनी ऑक्शन में कुछ फ्रेंचाइजी ने अपनी टीम में मजबूती और धार लाने एक लिए करोड़ों रुपए खर्च किए। इसी सिलसिले में IPL में अब तक सबसे ज्यादा 5 बार की चैंपियन रही Mumbai Indians (MI) ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अपनी टीम के लिए अरुणकुमार जगदीश (Arun Kumar Jagadeesh) को बैटिंग कोच बनाया दिया है।

    भारतीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि साल 2012 में कर्नाटक (Karnataka Cricket Team) के कोच बनने से पहले अरुण कुमार जगदीश ने 15 साल से ज्यादा खिलाड़ी रहे। और, इस दौरान अपने करियर में उन्होंने फर्स्ट क्लास क्रिकेट में 7208 रन बनाए। इसके अलावा, वे 2 साल के लिए USA Men’s Cricket Team के हेड कोच भी रहे।

    इससे पहले वे IPL की टीम KXIP (Kings Eleven Punjab) (अब पंजाब किंग्स PBKS) में वीरेंदर सहवाग (Virender Sehwag) के सहायक के तौर पर काम कर चुके हैं। डोमेस्टिक सर्किट में उन्होंने कर्नाटक के अलावा हैदराबाद और पुडुचेरी टीम के लिए भी अपनी सेवाएं दी हैं।

    IPL के 15 साल के इतिहास में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians MI IPL) ने अब तक सबसे ज्यादा 5 बार ट्रॉफी जीती हैं। पिछले सीजन में निराशाजनक प्रदर्शन करने वाली मुंबई इंडियंस की टीम की बल्लेबाज़ी में धार लाना अरूण कुमार जगदीश की सबसे बड़ी जिम्मेदारी होगी।