big-confusion-in-ipl-2022-acution-charu-sharma-Khaleel Ahmed-delhi-capitals-mumbai-indians

इस ऑक्शन के दौरान एक बड़ी गलती हुई।

    Loading

    नई दिल्ली, आईपीएल 2022 का मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) खत्म हो गया है। आईपीएल के 15 (IPL 15) वें सीजन के लिए 12 और 13 फरवरी को बेंगलुरु में मेगा ऑक्शन हुआ था। इस ऑक्शन के दौरान एक बड़ी गलती हुई। जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह कोई छोटी गलती नहीं है, यह गलती एक खिलाड़ी से जुडी हुई है। आईपीएल (IPL 2022) के ऑक्शन में होस्ट चारु शर्मा (Host Charu Sharma) ने ऐसे गलती की जिसका खामियाज़ा अब आईपीएल की टीम मुंबई इंडियास (Mumbai Indians) को भुगतना पड़ सकता है। 

    दरअसल, ऑक्शन के दौरान एक खिलाड़ी को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का हिस्सा होना चाहिए था, लेकिन ऑक्शन के होस्ट चारू शर्मा ने उसे दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को बेच दिया। यह गलती बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद (Khaleel Ahmed) के नीलामी के दौरान हुई। खलील अहमद पिछले सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा थे। लेकिन, इस बार ऑक्शन में होस्ट चारु शर्मा की गलती के चलते मुंबई इंडियंस के होकर भी रह गए और दिल्ली कैपिटल्स में चले गए। अब इस बड़ी गलती का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

    आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन (IPL 2022 Mega Auction) में खलील अहमद ने अपनी बेस प्राइस 50 लाख रुपये रखी थी। उनकी बोली शुरू होने पर मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में रेस लग गई। दिल्ली कैपिटल्स ने पहले खलील अहमद की 5 करोड़ की बोली लगाई। फिर मुंबई इंडियंस ने 5.25 करोड़ की बोली लगाई। इसके बाद होस्ट चारू शर्मा ने पहले तो दिल्ली कैपिटल्स से 5.50 करोड़ की बोली लगाने को कहा। इसी दौरान उनसे गलती हो गया। उन्होंने मुंबई इंडियंस की तरफ से लगाई गई बोली5.25 करोड़ को दिल्ली कैपिटल्स की बोली बता दी। इसके बाद मुंबई इंडियंस ने 5.50 करोड़ की बोली लगाने को कहते हैं। 

    इसके बाद होस्ट दूसरी टीमों से भी पूछते हैं कि कोई इस से ज्यादा की बोली लगाना चाहेगा। लेकिन, किसी ने भी 5.50 करोड़ की बोली खलील पर नहीं लगाई। चारू शर्मा की गलती का नतीजा यह हुआ कि, मुंबई इंडियंस की लगाई बोली को दिल्ली कैपिटल्स का मानकर खलील अहमद को बेचा गया। हैरानी वाली बात ये है कि जब ये वाक्या हुआ तब मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स में से किसी फ्रेंचाइजी ने इस बात पर कोई आपत्ति नहीं जताई।