cpl 2022 odean-smith-5-sixes-in-an-over-migael-pretorius-cpl-2022-guyana-amazon-warriors-vs-jamaica-tallawahs

    Loading

    नयी दिल्ली: अगले महीने से ऑस्ट्रेलिया में टी20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup 2022) का आगाज होने वाला है। इस टूर्नामेंट से पहले वेस्टइंडीज (West Indies) के खिलाड़ी कैरेबियन प्रीमियर लीग (Caribbean Premier League 2022) में अपना बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है। इसी बीच सीपीएल 2022 के 25वें मैच में गयाना अमेजॉन वॉरियर्स के एक खिलाड़ी ने कमाल कर दिखाया। इस खिलाड़ी का नाम ओडीन स्मिथ (Odean Smith) हैं। ओडीन स्मिथ ने गयाना की तरफ से शानदार प्रदर्शन दिखाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। 

    सीपीएल 2022 में खेले गए इस मैच में ओडीन स्मिथ  (Odean Smith) ने पहले बल्ले से और फिर गेंद से कमाल दिखाया। स्मिथ ने 16 गेंदों में 42 रन बनाए और फिर उन्होंने 26 रन देकर 2 विकेट हासिल किए। यही नहीं उनके ओवर में हैट्रिक भी हुई। अपने इस शानदार प्रदर्शन के वजह से उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड’ भी दिया गया। 

    सीपीएल 2022 के मैच में ओडीन स्मिथ (Odean Smith) ने 16 गेंदों में 6 छक्के लगाए। खास बात यह है कि, उन्होंने एक ही ओवर में 5 छक्के जड़ दिए। यह कमाल उन्होंने मिगेल प्रिटोरियस के ओवर में कर दिखाया है।18वें ओवर में ओडीन स्मिथ ने प्रिटोरियस की जमकर धुनाई की। 

    स्मिथ ने प्रिटोरियस की पहली गेंद पर लॉन्ग ऑफ के ऊपर से सिक्स लगाया। दूसरी गेंद डॉट हुई। इसके बाद तीसरी गेंद पर स्मिथ ने कवर्स के ऊपर से छक्का लगा दिया। 18वें ओवर चौथी गेंद वाइड रही, लेकिन इसके बाद स्मिथ ने मिडविकेट पर छक्का जड़ दिया। पांचवीं और छठी गेंद पर भी स्मिथ ने छक्का जड़ एक ओवर में पांच छक्के जड़ दिए। स्मिथ के इस कमाल की मदद से गयाना की टीम 178 रनों तक पहुंच गई।

    ओडिन स्मिथ ने जमैका के खिलाफ खेले गए मैच में वैसे तो  2 विकेट लिए है। लेकिन मैच के आखिरी ओवर में उनकी तीन गेंदों पर लगातार तीन विकेट गिरे। स्मिथ को आखिरी ओवर दिया गया था। उनके ओवर के पहली गेंद पर  ब्रैंडन किंग ने छक्का लगाया। लेकिन इसके बाद स्मिथ ने दूसरी गेंद पर किंग को रन नहीं बनाने दिया और तीसरी गेंद पर किंग रन आउट हो गए। चौथी गेंद पर स्मिथ ने प्रिटोरियस कोआउट कर दिया और पांचवीं गेंद पर मोहम्मद आमिर रन आउट हो गए। इस तरह स्मिथ की तीन गेंदों पर तीन विकेट लिए।