Image: Shivam Dube/Instagram
Image: Shivam Dube/Instagram

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए ऑलराउंडर शिवम दुबे (Shivam Dube) शुक्रवार को शादी के बंधन में बंध गए हैं। वह अपनी लंबे समय से ग्रर्लफ्रेंड रहीं अंजुम खान (Anjum Khan) के साथ अपनी ज़िंदगी की नई शुरुआत करने की राह पर निकल चुके हैं। इस बात की जानकारी खुद शिवम ने सोशल मीडिया (Social Media) के ज़रिए फोटो शेयर कर दी है। जिसके बाद उनके फैंस उन्हें खूब बधाइयां भी दे रहे हैं। उनकी इस नई पारी की शुरुआत के लिए शिवम को लोगों से खूब सारा प्यार भी मिल रहा है। 

    क्रिकेटर शिवन ने पत्नी अंजुम के साथ ट्विटर पर कुछ तस्वीरें साझा कर लिखा, “हमने प्यार के साथ प्यार किया, जो प्यार से भी ज्यादा था।।और अब यहां से हमारी हमेशा के लिए शुरुआत होती है।” 

    28 साल के ऑलराउंडर शिवम दुबे ने इंस्टाग्राम पर भी तस्वीरें साझा की हैं। जिसमें वह बेहद ही खुश नज़र आ रहे हैं। वहीं उनकी पत्नी अंजुम भी बहुत खूबसूरत दिख रही हैं। फैंस इस नई जोड़ी की जमकर तारीफ भी कर रहे हैं। 

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by shivam dube (@dubeshivam)

    बता दें कि, क्रिकेटर शिवम दुबे ने मुस्लिम रीति-रिवाज़ से अपनी पत्नी अंजुम के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। उन्होंने अंजुम खान के साथ नमाज भी अदा की है।

    अब बात करें शिवम दुबे के क्रिकेट करियर कि, तो उन्होंने भारत के लिए 1 वनडे और 13 टी20 मुकाबले खेले हैं। शिवम दुबे का वनडे में 9 और टी20 में 13।50 का औसत है। वनडे में उनके हाथ कोई कामयाबी नहीं लगी और टी20 में वो 5 विकेट लेने में कामयाब हुए। हालांकि खराब प्रदर्शन के बाद उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया है।