MS Dhoni and Bobby Deol Viral chats
बॉबी देओल- महेंद्र सिंह धोनी (डिजाइन फोटो)

Loading

नवभारत डिजिटल डेस्क: IPL 2024 से पहले सभी टीमों के बीच भारी उत्साह है। सोशल मीडिया (Social Media) पर इन दिनों हर एक टीम की तैयारियों और मस्तियों के वीडियोज खूब सामने आरहे है। ऐसे ही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings, CSK) के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने एक कमेंट के लिए सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड हो रहे हैं। जहां वे बॉलीवुड एक्टर बॉबी देओल (Bobby Deol) से किसी बात की रिक्वेस्ट करते नज़र आ रहे है। 

धोनी की बॉबी को रिक्वेस्ट 

इन दिनों आईपीएल से पहले क्रिकेट और बॉलीवुड सितारों के बीच नोक-झोंक देखने को मिल रही है। हाल ही में बॉलीवुड एक्ट्रेस सुनील शेट्टी और रोहित शर्मा के एक एड ने काफी सुर्खियां बटोरी है। वहीं अब महेंद्र सिंह धोनी और बॉबी देओल के बीच हुई ये बातचीत काफी सुर्खियों में है।

दरअसल, महेंद्र सिंह धोनी ने बॉबी देओल को एक मैसेज किया था। जिसे उन्होंने अपने ट्विटर पर शेयर किया है। सोशल मीडिया पर बॉबी देओल और महेंद्र सिंह धोनी के बीच हुई इस बातचीत का स्क्रीनशॉट सामने आया है। इस स्क्रीनशॉट में दिखाई दे रहा है की  मैसेज में धोनी ने बॉबी देओल से एक वीडियो को डिलीट करने की रिक्वेस्ट कर रहे है। 

इस मैसेज में महेंद्र सिंह धोनी ने लिखा ”बॉबी, वो वाली वीडियो डिलीट कर देना यार वह काफी अजीब है।” इसका स्क्रीनशॉट लेते हुए बॉबी देओल ने ऊपर लिखा ठीक है माही भाई कर दूंगा डिलीट…।

कौन सी वीडियो?

दोनों के बीच हुई इस राज़ की बात को जान्ने के बाद अब सोशल मीडिया पर लोग उस वीडियो  जानने के लिए बेहद उत्तेजित हो गए है। बॉबी देओल के ट्वीट के नीचे फैंस लगातार कमेंट कर डिमांड कर रहे हैं कि महेंद्र सिंह धोनी की वह वाली वीडियो शेयर की जाए। 

CSK से भिड़ेंगी RCB 

बताते चलें, आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला 22 मार्च को महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings, CSK) और रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु (Royal Challenger Bangalore, RCB) के बीच खेला जाएगा। दोनों ही टीमें आईपीएल के इस सीजन को जीतने की बड़ी दावेदार मानी जा रही है। वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने पिछले सीजन में भी आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की थी। वे दोबारा इस जीत को बरकरार रखने की कोशिश के साथ मैदान पर उतरेंगी।