ड्वेन ब्रावो पर चढ़ा ‘पुष्पा’ का बुखार, विकेट लेने के बाद मैदान पर दिखा उनका अल्लू अर्जुन वाला अवतार- देखें वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के स्टार ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो (Dwayne Bravo) अपने मस्ती भरे अंदाज़ के लिए काफी मशहूर हैं। वह सोशल मीडिया पर काफी ट्रेंड भी करते हैं। उनके वीडियो लोगों द्वारा काफी पसंद किए जाते हैं। ऐसे में उन्हें अक्सर क्रिकेट के मैदान पर विकेट लेने के बाद अनोखे अंदाज़ में जश्न मानते हुए देखा जाता है। वहीं ब्रावो का भारत से भी बहुत लगाव है। यहां की फिल्म इंडस्ट्री को वह काफी पसंद करते हैं। इसी बीच उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह ब्लॉकबस्टर मूवी पुष्पा (Pushpa) का मशहूर डांस स्टेप करते नज़र आ रहे हैं। 

    इन दिनों वह सोशल मीडिया पर साउथ सिनेमा के सुपरस्टार अल्लु अर्जुन (Allu Arjun) की फिल्म पुष्पा का जलवा चल रहा है। डेविड वॉर्नर (David Warner) से लेकर सुरेश रैना और सूर्यकुमार यादव जैसे शानदार प्लेयर भी इस फिल्म के हिट गाने श्रीवल्ली (Srivalli Dance Step) पर डांस कर चुके हैं। ऐसे में भला ब्रावो कैसे पीछे रहते। ऐसे में इंस्टाग्राम पर अपना खास वीडियो शेयर करने के बाद अब उन्हें मैदान पर भी अल्लु अर्जुन का डांस स्टेप देखने मिला। 

    ड्वेन ब्रावो इस समय बांग्लादेश प्रीमियर लीग खेल रहे हैं। मंगलवार को कोमिल विक्टोरियंस और फॉर्च्यून बारिसवल के बीच मुकाबला खेला गया। ब्रावो बारिसवल की ओर से खेलते हैं। इस मैच में वह कोमिला विक्टोरियंस के माहिदुल इस्लाम का विकेट लेने के बाद उन्होंने अल्लू अर्जुन के अंदाज में मैदान पर नाचने लगे। जिसके बाद उनका यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। 

    बता दें कि, ब्रावो ने इससे पहले भी श्रीवल्ली गाने पर डांस किया था। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया साइट इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। उनके इस में उन्होंने सुरेश रैना और डेविड वॉर्नर को टैग करके उनसे अपने डांस पर उनकी राय पूछी थी। उनके इस वीडियो को लोगों द्वारा काफी पसंद किया गया। जिसके बाद मैदान पर भी ब्रावो का पुष्पा अंदाज़ लोगों को और भी ज़्यादा अच्छा लगा। ब्रावो के इस वीडियो को काफी शेयर किया जा रहा है।