england batsman jason-roy-becomes-father-share-new-born-son-picture-on-social-media

रॉय ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर नन्हे बच्चे और अपने परिवार के साथ तस्वीर शेयर की है।

    Loading

    नई दिल्ली, इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) के घर नन्हा मेहमान आया है। जेसन की पत्नी एली मूर ने 5 जनवरी को एक बेटे को जन्म दिया है। जेसन रॉय (Jason Roy) दूसरी बार पिता बनकर काफी खुश है। रॉय ने अपनी ख़ुशी जाहिर करते हुए इंस्टाग्राम पर नन्हे बच्चे और अपने परिवार के साथ तस्वीर शेयर की है।  

    इंस्टाग्राम पर शेयर की गई तस्वीर में रॉय अपनी पत्नी के साथ एक कैरियर में बच्चे को ले जा रहे हैं। वहीं, दौरि तस्वीर में यह अपने परिवार के साथ नज़र आ रहे है। रॉय ने शेयर की गई तस्वीर के कैप्शन में लिखा, ‘05.01.2022 को जन्म।  परिवार में आपका स्वागत है लिटिल मैन। एलोइस, आप एक अविश्वसनीय इंसान हैं। काफी गर्वित एवं आभारी हूं।’

     
     
     
     
     
    View this post on Instagram
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     
     

    A post shared by Jason Roy (@jasonroy20)

    बता दें कि, जेसन रॉय (Jason Roy) ने 7 अक्टूबर 2017 को अपनी गर्लफ्रेंड एली के साथ शादी की थी। इसके बाद साल 2019 में वह पहली बार पिता बने।  उनके घर एक नन्ही परी को जन्म लिया था। जेसन और एली ने अपनी बेटी का नाम एवरली रखा था।  लेकिन, उसी साल नवजात बेटी को बीमार पड़ने के बाद हॉस्पिटल में भर्ती कराना पड़ा था। 

    बेटी के बीमार पड़ने के कुछ घंटो बाद रॉय को पाकिस्तान के खिलाफ वनडे इंटरनेशनल खेलना पड़ा था। रॉय ने उस मैच में शतकीय पारी खेली थी।  वहीं, मैच ख़त्म होते हे वह हॉस्पिटल लौट गए थे।