World Cup 2023, ENG Vs NZ | न्यूजीलैंड ने जीत के साथ किया आगाज, डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र के शतक, इंग्लैंड की शर्मनाक हार | Navabharat (नवभारत)
ट्रेंडिंग टॉपिक्स
ब्रेकिंग न्यूज़
लाईव ब्लॉग
अंतिम अपडेट7 महीने पहले

न्यूजीलैंड ने जीत के साथ किया आगाज, डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र के शतक, इंग्लैंड की शर्मनाक हार

ऑटो अपडेट
द्वारा- Vijay Kumar Tiwari
न्यूज एडिटर डिजिटल
द्वारा- Rahul Goswami
सीनियर कंटेन्ट राइटर
21:12 PMOct 05, 2023

इंग्लैंड की शर्मनाक हार

न्यूजीलैंड ने एक दिवसीय विश्व कप के उद्घाटन मैच में गुरुवार को यहां इंग्लैंड को नौ विकेट से हराया। इंग्लैंड ने पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 9 विकेट पर 282 रन बनाए। न्यूजीलैंड ने 36.2 ओवर में एक विकेट पर 283 रन बनाकर आसान जीत दर्ज की। रचिन रविंद्र और डेवोन कॉन्वे ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड के गेंदबाज की जमकर धुनाई की और अपने शतक पुरे किए।

20:21 PMOct 05, 2023

डेवोन कॉन्वे और रचिन रविंद्र के शतक

रचिन रविंद्र और डेवोन कॉन्वे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। ये दोनों इंग्लैंड के गेंदबाज की जमकर धुनाई कर रहे है। दोनों बल्लेबाजों ने अपने शतक पुरे कर लिए हैं और अभी भी क्रीज पर बने हुए हैं। अब इंग्लैंड की टीम शायद ही वापसी कर सकती है। न्यूजीलैंड को अब जीत के लिए मात्र 50 रन की जरुरत है। अगर इंग्लैंड एक विकेट भी नहीं लेता तो वह ये मैच 9 विकेट से हार जाएगा।

19:39 PMOct 05, 2023

इंग्लैंड के गेंदबाजों की पिटाई जारी

न्यूजीलैंड की पारी शुरू हो चुकी है। पहली विकेट जल्दी गवाने के बाद रचिन रविंद्र और डेवोन कॉन्वे की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी जारी है। इन दोनों के सामने इंग्लैंड के गेंदबाज बेबस नजर आ रहे हैं। ये दोनों बल्लेबाज हर गेंदबाज की जमकर पिटाई कर रहे हैं। दोनों बल्लेबाजों ने अपना अर्धशतक पूरा कर लिया। अब शतक की ओर बढ़ रहे हैं। इस मैच में न्यूजीलैंड का दबदबा दिख रहा है। पहले शानदार गेंदबाजी की और अब बल्लेबाजी।

18:00 PMOct 05, 2023

टॉम लैथम ने की अच्छी कप्तानी

एक समय रूट और जोस बटलर पांचवें विकेट के लिए 70 रनों की साझेदारी कर रहे थे, तब 350 का स्कोर बनता दिख रहा था। लेकिन मैट हेनरी शीर्ष और  सेंटनर ने अपने बाएं हाथ की स्पिन से मैच पर कब्जा बरकरार रखा। टॉम लैथम ने फिलिप्स के गोल्डन आर्म का उपयोग करके शानदार कप्तानी की, अपने गेंदबाजों की अच्छी जुगलबंदी की और बेहतरीन फील्डिंग के जरिए इंग्लैंड को 300 के अंदर रोकने में सफलता हासिल की।

 

ग्लेन फिलिप्स ने कहा कि आज टीम ने शानदार प्रदर्शन किया, 280 तक पहुंचना बहुत सुखद था। ऐसी हालत में जब स्टोक्स को आराम दिया गया था। स्टोक्स एक बाएं हाथ का बल्लेबाज था, मैच में काफी फर्क ला सकता था। लेकिन पिच देखकर लग रहा है कि यह बाद में बल्लेबाजी के लिए आसान हो जाएगी।

17:42 PMOct 05, 2023

न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 283 रनों का लक्ष्य

 
Chasing in Game 1! Working hard in Ahmedabad to restrict England. Henry (3-48), Phillips (2-17), Santner (2-37), Boult (1-48) and Ravindra (1-76) sharing the wickets. Follow play LIVE in NZ with @skysportnz. LIVE scoring | https://t.co/aNkBrDiAuv #CWC23 pic.twitter.com/ndUH8XGGSK— BLACKCAPS (@BLACKCAPS) October 5, 2023
वनडे विश्व कप के पहले मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 282 रन बना लिए हैं और न्यूजीलैंड को जीतने के लिए 283 रनों का लक्ष्य दिया है।  आज इंग्लैंड की ओर से जो रूट ने सबसे अधिक 77 रनों की पारी खेली। उसके बाद कप्तान जोस बटलर ने 42 गेंद पर 43 रन बनाए, जबकि जॉनी बेयरस्टो और हरी ब्रुक्स ने भी छोटी-छोटी परियों से अपना योगदान दिया। रूट व बटलर की जोड़ी टूटने के बाद नीचे के बल्लेबाजों ने भी कई छोटी-छोटी साझेदारी करके टीम को 280 के पार पहुंचाया। 
Second ball... SIX! ☄️Just Jonny Bairstow things 🤷‍♂️ #EnglandCricket | #CWC23 pic.twitter.com/r6EqLUUfNL— England Cricket (@englandcricket) October 5, 2023
वहीं न्यूजीलैंड की ओर से मैट हेनरी ने सबसे अधिक 3 विकेट हासिल किए।  उन्होंने अपने 10 ओवरों में 48 रन देकर 3 खिलाड़ियों को आउट किया, जबकि मिचेल सैंटनर व ग्लेन फिलिप्स के खाते में 2-2 विकेट आए।
17:13 PMOct 05, 2023

रूट और लिविंगस्टोन भी आउट

इंग्लैंड की टीम के लिए कप्तान जोस बटलर और जो रूट के बीच एक अच्छी साझेदारी हुई। लेकिन इन दोनों की साझेदारी टूटने के बाद इंग्लैंड के एक-एक करके कई खिलाड़ी आउट होते गए। इंग्लैंड की ओर से जोस बटलर ने 43 रन और जो रूट ने 86 गेंद पर 77 रनों की पारी खेली। इसके बाद लियोम लिविंगस्टोन ने 22 गेंद पर 20 रन बनाए। 
203-5 after 35 overs. It's still a tight battle deep into the first innings. 🏏🏆 Who has impressed you the most so far?#ENGvNZ #CWC23 #SkySportNZ pic.twitter.com/U6ENdzE9iQ— Sky Sport NZ (@skysportnz) October 5, 2023
16:39 PMOct 05, 2023

बटलर बने हेनरी के शिकार

कप्तान जोश बटलर 42 गेदों पर 43 रन बनाकर हेनरी के शिकार बने। इनको विकेट के पीछे लपकवा दिया। इस पारी में उन्होंने 2 चौके व 2 छक्के लगाए।

15:40 PMOct 05, 2023

इंग्लैंड के 4 बल्लेबाज हुए आउट

इंग्लैंड के 4 बल्लेबाज अब तक पवेलियन लौट चुके हैं और स्कोर बोर्ड पर केवल 120 रन बने हैं। अभी भी लगभग 29 ओवरों का खेल बाकी है। ऐसे में न्यूजीलैंड के गेंदबाजों ने इंग्लैंड पर अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है और अच्छी शुरुआत का इंग्लैंड की टीम फायदा उठाती नजर नहीं आ रही है। अभी-अभी मोईन अली 11 रन बनाकर फिलिप के शिकार हो गए।

15:34 PMOct 05, 2023

इंग्लैंड ने 18 ओवरों में बनाए 100 रन

न्यूजीलैंड के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड में काफी सधी शुरुआत की थी। इंग्लैड का पहला विकेट डेविड मलान के रूप में 40 रन के स्कोर पर गिरा। इसके बाद जॉनी बेयरस्टो (33) और हैरी ब्रूक्स (25) भी आउट हो गए। इंग्लैंड के खिलाड़ी तेजी के साथ रन बनाते हुए 20 ओवरों में 3 विकेट खोकर 112 रन बना लिए थे।

14:31 PMOct 05, 2023

इंग्लैंड की टीम की धीमी शुरुआत

पहले मैच में केन विलियमसन के न खेलने की वजह से कप्तानी कर रहे टॉम लैथम ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया है। वहीं इंग्लैंड की टीम ने शुरुआती ओवरों में धीमी लेकिन सधी शुरुआत की है। समाचार लिखे जाने तक इंग्लैंड की टीम ने 5 ओवरों में बिना किसी नुकसान के 26 रन बना लिए थे। इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज डेविड मालन और जॉनी बेयरस्टो ने पारी को काफी सावधानी के साथ आगे बढ़ाया है।

 

Loading

अहमदाबाद : इंग्लैंड (England) के खिलाफ विश्व कप के पहले मैच में न्यूजीलैंड (Newzealand) के कप्तान टॉम लाथम ने डिफेंडिंग चैम्पियन इंग्लैंड के खिलाफ वनडे विश्व कप के पहले मैच में टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया है। हालांकि घुटने की चोट से जूझ रहे केन विलियमसन पहले मैच में नहीं खेल रहे हैं, जिसके कारण टीम की कप्तानी लाथम कर रहे हैं। 

आज के मैच में लॉकी फर्ग्युसन भी चोट के कारण बाहर हैं, जबकि ईश सोढी और टिम साउदी भी नहीं खेल रहे हैं। वहीं इंग्लैंड के लिये बेन स्टोक्स कूल्हे की चोट के कारण बाहर हैं। गुस एटकिंसन, रीसे टॉपली, डेविड विले भी अंतिम एकादश में नहीं दिख रहे हैं।

 

OK

We use cookies on our website to provide you with the best possible user experience. By continuing to use our website or services, you agree to their use.   More Information.