english-opener-jason-roy-banned-and-fined-by-the-ecb-refused-to-play-in-the-ipl-2022

    Loading

    नई दिल्ली, इंग्लैंड के बल्लेबाज जेसन रॉय (Jason Roy) की मुश्किल बढ़ गई है। खबर मिली है कि, इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (England and Wales Cricket Board) ने जेसन रॉय पर दो मैचों के लिए बैन लगा दिया है। इतना ही नहीं ईसीबी (ECB)ने जेसन रॉय पर 2,500 यूरो का जुर्माना भी ठोका है। 

    इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड  (England and Wales Cricket Board) ने मंगलवार को एक बयान जारी किया है। उन्होंने कहा कि, जेसन रॉय के बुरे व्यवहार के कारण उनपर बैन और जुर्माना लगाया गया है। इसके साथ ही बोर्ड ने रॉय को ये चेतावनी दी है कि,  अगर उनके व्यवहार में सुधार नहीं देखा जाता है तो उनका बैन 12 महीने का भी हो सकता है।

    बता दें कि, इससे पहले जेसन रॉय ने (Jason Roy) आईपीएल 2022 (IPL 2022) से नाम वापस ले लिया था। जेसन रॉय को गुजरात टाइटंस ने 2 करोड़ रूपये में ख़रीदा था। जेसन रॉय ने बायो बबल का हवाला देते हुए आईपीएल 2022 से अपना नाम वापस ले लिया था। 

    ईसीबी (ECB) ने कहा कि, रॉय ने स्वीकार किया है कि उनका व्यवहार क्रिकेट के हितों के सही नहीं था या उससे क्रिकेट, ईसीबी और खुद उनकी छवि को ठेस पहुंची है। जेसन ने ईसीबी की निर्देश 3.3 का उल्लंघन किया है। इसके अलावा रॉय पर 2,500 यूरो का जुर्माना लगाया गया है और उन्हें यह फाइन 31 मार्च 2022 तक भरना होगा।