csk
File Photo

    Loading

    -विनय कुमार

    कैप्टेन कूल महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की कप्तानी में 4 बार IPL की चैंपियन रही चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और अबकी बार की डिफेंडिंग चैंपियन ने IPL 2022 के सीजन में मैदान पर उतरने से पहले ही एक नया कीर्तिमान अपने नाम।कर लिया है। बीते शुक्रवार तक ‘Chennai Super Kings’ भारत का पहला स्पोर्ट्स यूनिकॉर्न (Sports Unicorn) बन गया है। Chennai Super Kings का मार्केट कैप अब 7,600 करोड़ रुपए के आंकड़े को पार कर गया है और ग्रे मार्केट में उनके शेयर 210-225 रुपए के प्राइस बैंड के रिकॉर्ड प्राइस पर बिसनेस कर रहे हैं।

    यही नहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने एक और बड़े  रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। CSK का मौजूदा मार्केट कैप ओरिजिनल यूनिट ‘India Cements’ के मार्केट कैप से ज्यादा है। बीते शुक्रवार को मार्केट क्लोजर पर जब देखा गया तब स्टॉक वैल्यू के मुताबिक, India Cements का मार्केट कैप 6,869 करोड़ रुपए, जबकि CSK का 7600 करोड़ रुपए के करीब।

    गौरतलब है कि, Chennai Super Kings (CSK) ने पिछले सीजन में, IPL 2021 का खिताब जीता था। इसी की वजह से ग्रे-मार्केट में CSK के शेयर की कीमत में बढ़ोत्तरी हुई। संजीव गोयनका (Sanjiv Goenka) के RPSG ने 7,000 करोड़ रुपए से ज्यादा की बोली लगाकर IPL की नई टीम ‘Lucknow Super Giants’ (LSG) खरीदी और CVC Capitals ने दूसरी नई टीम ‘अहमदाबाद फ्रेंचाइजी’ (टीम का नामकरण अभी बाकी है) को 5,625 करोड़ रुपए में खरीदा। आंकड़े बताते हैं कि IPL की ‘येलो आर्मी’ ‘चेन्नई सुपर किंग्स’ IPL Yellow Army Chennai Super Kings CSK) की वैल्यू काफी ज्यादा है।

    गौरतलब है कि, IPL 2022 Mega Auction में अभी सिर्फ तीन हफ्ते बचे हैं। CSK और महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने आईपीएल नीलामी को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। महेंद्र सिंह धोनी 12 और 13 फरवरी, 2022 को होने वाले ‘IPL Mega Auction, 2022’ के लिए बैंगलोर जाने से पहले चेन्नई पहुंच चुके हैं।

    Chennai Super Kings (CSK) ने इन खिलाड़ियों को रिटेन किया

    * रवींद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 16 करोड़ रुपए में।

    * महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) 12 करोड़ रुपए में।

    * मोईन अली (Moeen Ali) 8 करोड़ रुपए में।

    * ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) 6 करोड़ रुपए में।