fifa-world-cup-2022-virat-kohli-praised-cristiano-ronaldo said-no-title-can-explain-your-impact

    Loading

    नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) ने फुटबॉल हीरो क्रिस्टियानो रोनाल्डो (Cristiano Ronaldo) की जमकर तारीफ की है। दरअसल, 09 दिसंबर को फीफा वर्ल्ड कप (FIFA world Cup 2022) क्वार्टर फाइनल मैच में पुर्तगाल को मोरक्को के खिलाफ 1-0 से हार का सामना करना पड़ा था, जिसके बाद रोनाल्डो मैदान पर फुट-फुटकर रोते हुए दिखाई दिए थे। रोनाल्डो को ऐसे देखकर उनके फैंस भी भावुक हो गए थे। 

    वहीं, अब टीम इंडिया के धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली ने भी रोनाल्डो की जमकर प्रशंसा की है। किंग कोहली ने कहा कि रोनाल्डो को कोई भी टाइटल एक्सप्लेन नहीं कर सकता है। वह मेरे लिए सार्वकालिक महान खिलाड़ी हैं।

    पूर्व भारतीय कप्तान ने ट्वीट कर लिखा, ‘आपने इस खेल में और दुनियाभर के खेल प्रशंसकों के लिए जो कुछ भी दिया है उसे कोई ट्रॉफी या कोई खिताब कम नहीं कर सकता। कोई टाइटल यह एक्सप्लेन नहीं कर सकता कि आपने लोगों पर क्या प्रभाव डाला है? जब हम आपको खेलते हुए देखते हैं तो मैं और दुनियाभर के लोग क्या महसूस करते हैं आप भगवान की ओर से एक उपहार हैं।’

    दूसरे ट्वीट में विराट ने लिखा, ‘आप ऐसे व्यक्ति के लिए एक आशीर्वाद की तरह हैं जो हर बार अपने दिल से खेलता है। किसी भी खिलाड़ी के लिए कड़ी मेहनत, समर्पण और सच्ची प्रेरणा का प्रतीक हैं। आप मेरे लिए सार्वकालिक महान हैं।’

    क्रिस्टियानो रोनाल्डो का नाम दुनिया के शानदार फुटबॉलर्स में लिया जाता है। जिनके फैंस विश्वभर में है। उन्होंने इंटरनेशनल फुटबॉल में सबसे ज्यादा 118 गोल दागे हैं। फिलहाल दुनिया का कोई भी खिलाड़ी उनके इस रिकॉर्ड के करीब भी नहीं है। रोनाल्डो ने पुर्तगाल की फुटबॉल टीम के लिए 196 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। 

    बता दें कि, इस हार के बाद पुर्तगाल का विश्व कप 2022 में सफर समाप्त हो गया। मोरक्को से मिली हार के बाद क्रिस्टियानो रोनाल्डो काफी भावुक हो गए थे। वह मैदान पर रोते हुए दिखाई दिए थे। वहीं, यह रोनाल्डो का आखिरी विश्व कप था, ऐसे में वह अपने आखिरी मुकाबले को यादगार नहीं बना पाए।