
नई दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) आईपीएल 2022 (IPL 2022) खत्म होने के बाद अपने घर रांची में फुर्सत के पल एन्जॉय कर रहे हैं। हालांकि, वह अपने दोस्तों की ख़ुशी में शरीक होने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। हाल ही में एम एस धोनी अपने टेनिस कोच सुरेंद्र कुमार काका की बर्थडे पार्टी में पहुंचे थे।
बता दें कि धोनी (MS Dhoni) के कोच सुरेंद्र भी रांची से ही हैं। वह सिर्फ धोनी के कोच ही नहीं बल्कि उनके दोस्त भी है। वहीं, अब धोनी होने इस दोस्त के जन्मदिन पर उनसे मिलने गए थे। इस दौरान धोनी ने सुरेंद्र को एक खास गिफ्ट दिया है। अब सोशल मीडिया पर धोनी की तस्वीरें और वीडियो वायरल हो रहा है।
View this post on Instagram
सुरेंद्र की बर्थडे पार्टी रांची के क्रिकेट स्टेडियम में हुई थी। इस पार्टी में धोनी के साथ झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव अमिताभ चौधरी के अलावा कई और पदाधिकारी भी मौजूद रहे। वायरल तस्वीरें और वीडियोज में धोनी अपने दोस्त के बर्थडे पार्टी में शरीक होकर काफी खुश लग रहे हैं। केक कटिंग के बाद धोनी ने सुरेंद्र कुमार के दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ खूब तस्वीरें खिंचवाई। धोनी ने सुरेंद्र को गिफ्ट में जूते दिए। धोनी ने जो जुटे गिफ्ट किए हैं उसकी कीमत मार्किट में 13000 रुपये है।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
बता दें कि, आईपीएल 2022 खत्म होने के बाद धोनी ने क्रिकेट मैदान से दूरी बना ली हैं। वह कभी फुटबॉल तो कभी टेनिस खेलते हुए दिखाई देते हैं।