girl-kissing-virat-kohli-s-statue-video-goes-viral-on-social-media-ind-vs-aus-test-series-

    Loading

    नयी दिल्ली: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के लाखों फैंस है। उनकी एक झलक पाने के लिए लोग कुछ भी करने को तैयार रहते है। भारत के अलावा विदेशों में भी विराट कोहली (Virat Kohli) की अच्छी लोकप्रियता है। उन्हें रन मशीन के नाम से भी जाना जाता है।  मैदान के बाहर भी उनकी लोकप्रियता कम नहीं है।

    सोशल मीडिया (Social Media) पर लाखों फॉलोअर्स वाले विराट अक्सर अपने लुक्स को लेकर चर्चा में रहते हैं। हाल ही में उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की (Girl) विराट को लिप किस (Kiss) करते हुए नज़र आ रही है। हालांकि, यह असल के विराट कोहली नहीं बल्कि उनका स्टैचू है। 

    यह वीडियो दिल्ली के मैडम तुसाद म्यूजियम का बताया जा रहा है। इस वीडियो में एक लड़की विराट कोहली के स्टैच्यू को किस करती नजर आ रही है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि लड़की ने विराट के कंधे पर हाथ रखा और उनकी आंखों में देखते हुए उन्हें किस कर दिया। इसमें देखा जा रहा है कि विराट को किस करते हुए महिलाएं एक्साइटेड हो जाती हैं। अब यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। वहीं, इस वायरल वीडियो पर फैंस लगातार फनी कमेंट्स कर रहे हैं।

    इस समय विराट कोहली भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच चल रही 4 टेस्ट की सीरीज खेल रहे हैं। इस सीरीज के पहले 2 मैचों में वह वैसा प्रदर्शन नहीं कर पाया है जैसा वह चाहता था। इस सीरीज का तीसरा टेस्ट मैच 1 मार्च से शुरू होगा। विराट से इन मैचों में अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी।