Glenn Maxwell 5th T20 Hundreds
ग्लेन मैक्सवेल (PIC Credit: X)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल (Glenn Maxwell) अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए काफी मशहूर हैं। इस समय वह वेस्टइंडीज के खिलाफ टी20 मैच (aus VS wi 2ND T20) खेल रहे हैं। जहां उन्होंने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। मैक्सवेल ने अपने टी20 इंटरनेशनल करियर का पांचवां शतक जड़ दिया है। इसी के साथ उन्होंने भारत के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की बराबरी कर ली है। 

ग्लेन मैक्सवेल ने रविवार को एडिलेड ओवल मैदान पर वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे (Australia vs West Indies 2nd T20I) टी20 मैच में शतक जड़ा। अपने करियर का 102वां टी20 इंटरनेशनल मैच खेल रहे मैक्सवेल का यह पांचवां शतक है। मैक्सवेल ने 50 गेंदों पर नौ चौकों और सात छक्कों की मदद से अपनी सेंचुरी पूरी की। उन्होंने 18।5 ओवर में शेफर्ड के खिलाफ चौका जड़कर अपना पांचवां शतक पूरा किया।

मैक्सवेल ने अपने इस शतक के बाद टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा शतक (Most Hundreds in T20I) बनाने के भारतीय कप्तान रोहित शर्मा के वर्ल्ड रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। रोहित ने हालांकि पांच टी20 इंटरनेशनल शतक तक पहुंचने के लिए 143 परियां खेली, लेकिन मैक्सवेल ने यह मुकाम केवल 94 पारियों में ही हासिल कर लिया है। 

मैक्सवेल अपने पांच शतकों में से दो भारत के खिलाफ जड़ा है। जबकि श्रीलंका, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज के खिलाफ एक-एक शतक लगा चुके हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में 55 गेंदों पर 12 चौके और 8 छक्कों की मदद से 120 रन तूफानी पारी खेली और नाबाद पवेलियन लौटे। 

  • 145* बनाम एसएल (2016)
  • 103* बनाम इंग्लैंड (2018)
  • 113* बनाम भारत (2019)
  • 104* बनाम भारत (2023)
  • 120* बनाम वेस्टइंडीज (2024)*

जानकारी के लिए बता दें कि ग्लेन मैक्सवेल और रोहित शर्मा आज के समय टी20 में सबसे ज़्यादा शतक जड़ने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इन दोनों खिलाड़ी के बाद नंबर आता है भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव का, जिन्होंने अब तक 4 शतक जड़ चुके हैं, वो भी केवल 57 पारियों में। ऐसे में वह अगर हाल के दिनों में टी20 में शतक जड़ते हैं तो वह सबसे कम पारियों में 5 शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे।