happy birthday Rohit Sharma wanted to become a bowler, not a batsman, then became famous as a hitman in the cricket world

Loading

नई दिल्ली: भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma Birthday) आज अपना 36वां जन्मदिन मना रहे हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर इस खिलाड़ी ने बेहद कम समय में क्रिकेट जगत के कई बड़े दिग्गज खिलाड़ियों की लिस्ट में अपनी जगह बनाई है। उनके नाम कई बड़े रिकॉर्ड दर्ज है। रोहित शर्मा भारतीय कप्तान के साथ आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कमान संभालते है। रोहित के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस ने 5 बार आईपीएल का ख़िताब जीता है। तो आइए आज जानते है भारतीय कप्तान के जन्मदिन पर उनके बारे में कुछ खास बातें…

रोहित शर्मा (Rohit Sharma Birthday) का जन्म 30 अप्रैल 1987 को महाराष्ट्र के नागपुर में हुआ। रोहित शर्मा ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत वेस्टइंडीज  के खिलाफ साल 2013 को कोलकाता के ईडन गार्डन्स मैदान पर खेलकर की थी। उस मैच में रोहित ने 177 रनों की पारी खेली थी।  उन्होंने 108 वनडे मैचों के बाद टेस्ट मैच खेला था। 

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने अपने करियर में कई अच्छे गेंदबाजों की धुनाई की है। लेकिन, क्या आप जानते हैं, यह बल्लेबाज असल में गेंदबाज बनना चाहता था। जी हाँ रोहित शर्मा गेंदबाज बनना चाहते थे। वह ऑफ स्पिनर बनकर बल्लेबाजों को परेशान करना चाहते थे। लेकिन उनके कोच दिनेश लाड ने उनकी बल्लेबाजी प्रतिभा को पहले ही भांप लिया था। उन्होंने रोहित को बल्लेबाजी करने की सलाह दी। वहीं, इसके बाद रोहित ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए फैंस का दिल जीत लिया।

रोहित (Rohit Sharma) और रितिका सजदेह (Ritika Sajdeh) की लव स्टोरी भी काफी इंटरेस्टिंग है।रितिका पहले रोहित की मैनेजर थी। वहीं, रितिका भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व खिलाड़ी युवराज सिंह की राखी बहन भी हैं। साल 2008 में एक ब्रांड की शूटिंग के दौरान युवराज सिंह की वजह से रोहित और रितिका की पहली मुलाकात हुई थी। रितिका उस इवेंट को मैनेज कर रही थीं। इसके बाद रोहित और रितिका एक दूसरे से मिलते रहे। इन दोनों में पहले दोस्ती हुई और फिर धीरे-धीरे दोनों को एक दूसरे से प्यार हो गया।

छह साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद रोहित (Rohit Sharma) ने रितिका को प्रपोज करने का फैसला किया। रोहित ने बेहद खास अंदाज़ में रितिका को प्रपोज किया था। रोहित ने रीतिका को मुंबई के बोरीवली स्पोर्ट्स क्लब में घुटनों के बल बैठकर अंगूठी के साथ प्रपोज किया था। बता दें कि, यह वहीं ग्राउंड है जहां रोहित ने 11 साल की उम्र में पहली बार क्रिकेट खेला था। रितिका ने रोहित का ‘प्रपोजल’ एक्सेप्ट किया। इसके बाद रोहित ने सोशल मीडिया पर अपने रिश्ते के बारे में बताया।

13 दिसंबर, 2015 यह वहीं दिन है, जिस दिन रोहित (Rohit Sharma) और रितिका शादी की बंधन में बंध गए। दोनों की शादी मुंबई के ‘ताज लैंड्स’ होटल में हुई। रोहित और रितिका की शादी में क्रिकेटर्स से लेकर फ़िल्मी स्टार्स तक सभी लोग शामिल हुए थे। वहीं, शादी से दो दिन पहले मुंबई इंडियंस के मालिक अंबानी परिवार ने इस कपल के लिए ग्रैंड पार्टी भी दी थी।

यह दिन रोहित (Rohit Sharma) की ज़िंदगी में बेहद खास रहा है। जिस दिन उन्होंने अपनी नयी जिंदगी की शुरुआत की। उसी दिन उन्होंने एक नया कारनामा कर दिखाया था। दरअसल, शादी की दूसरी सालगिरह पर रोहित ने तीसरा दोहरा शतक जड़ा था। रोहित ने मोहाली के स्टेडियम में यह कारनामा किया था।

शादी के तीन साल बाद 30 दिसंबर 2018 को रोहित (Rohit Sharma) के घर बेटी ने जन्म लिया। उस समय रोहित ऑस्ट्रेलिया में टेस्ट सीरीज खेल रहे थे। लेकिन, जैसे ही उन्हें खबर मिली कि उनके घर लक्ष्मी ने जन्म लिया वह तुरंत मुंबई के लिए निकल गए। यह दिन भी रोहित (Rohit Sharma) के काफी खास रहा था। एक तरफ वह पिता बने थे। वहीं, दूसरी तरफ वह मेलबर्न टेस्ट (26 से 30 दिसंबर 2018) की ऐतिहासिक जीत का हिस्सा रहे। यह जीत भारत के लिए काफी खास रही थी। क्योंकि मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर भारत ने 37 साल बाद जीत हासिल की थी।