
मुंबई: विश्व कप (ICC ODI World Cup 2023) में भारत का अगला मुकाबला श्रीलंका (IND vs SL) के साथ होना है। यह मैच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम (Wankhede Stadium Mumbai) में गुरुवार को खेला जाना है। हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ भारत के मैच से पहले भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह (Jay Shah) ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने जानकारी दी है कि मुंबई में होने वाले टीम इंडिया (Team India) के मैच में आतिशबाजी नहीं होगी।
दरअसल, बीसीसीआई सचिव जय शाह ने इस बात की पुष्टि की है कि, मैच खत्म होने के बाद मुंबई के मैदान पर जश्न मनाने के लिए आतिशबाजी नहीं होगी। उन्होंने कहा कि बीसीसीआई पर्यावरण संबंधी चिंताओं के प्रति संवेदनशील है। ऐसे में उन्होंने इस मामले को आईसीसी के सामने उठाया है। आतिशबाजी से प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ सकता है। बोर्ड पर्यावरणीय मुद्दों से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। अपने फैंस और स्टेकहोल्डर्स के हितों को हमेशा सबसे आगे रखेगा।
"There won't be any fireworks display in Mumbai": BCCI secretary Jay Shah
Read @ANI Story | https://t.co/AKWKRn9RBB#JayShah #Mumbai #BCCI #Firework pic.twitter.com/FcHHY7i9VN
— ANI Digital (@ani_digital) November 1, 2023
मुंबई शहर में वायु की गुणवत्ता काफी गिर गई है। जिसकी वजह से शहर की हवा को बेहतर करने के लिए BCCI ने मैच के बाद होने वाली आतिशबाजी पर प्रतिबंध लगा दिया। इस समय मुंबई में भारी धुंध फैली हुई है। इसी बीच टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की है, जो उन्होंने फ्लाइट से ली थी। इस फोटो में कुछ भी साफ दिखाई नहीं दे रहा है। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन में लिखा था कि मुंबई शहर को ये क्या हो गया है?

जानकारी के लिए बता दें कि, वनडे वर्ल्ड कप 2023 में मुंबई के मैदान पर 5 मुकाबले खेले जाने हैं, जिसमें से दो मैच हो चुके हैं और तीन मैच अभी खेले जाने बाकी हैं। मुंबई के मैदान पर भारत और श्रीलंका के बीच मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। उसके बाद 7 नवंबर को ऑस्ट्रेलिया और अफगानिस्तान का मुकाबला होना है और फिर 15 नवंबर को पहला सेमीफाइनल यहीं खेला जाना है।