u19-world-cup

    Loading

    विनय कुमार

    नई दिल्ली. कैरिबियाई देशों में ‘ICC U-19 World Cup, 2022’ का टूर्नामेंट आरंभ हो चुका है। भारत का पहला मुकाबल साउथ अफ्रीका के साथ (IND vs SA U-19 World Cup) है। आइए आपको बता दें कि इस वर्ल्ड कप का भारत में सीधा प्रसारण कहां देखा जा सकेगा। मैच का पूरा शेड्यूल जानिए।

    गौरतलब है कि इतिहास में पहली बार ‘ICC U-19 World Cup’ टूर्नामेंट का आयोजन कैरिबियाई देशों में हो रहा है। इस वर्ल्ड कप में दुनिया के 16 देशों की टीम खेलेगी। 14 जनवरी से आरंभ हुए इस टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 5 फरवरी, 2022 को खेला जाएगा। 

    ‘ICC U-19 World Cup, 2022’ में हिस्सा ले रही टीमें

    अफगानिस्तान (Afghanistan), ऑस्ट्रेलिया (Australia), बांग्लादेश (Bangladesh), कनाडा (Canada), इंग्लैंड (England), भारत (India), आयरलैंड (Ireland), पाकिस्तान (Pakistan), पापुआ न्यू गिनी (Papua New Guinea), स्कॉटलैंड (Scotland), साउथ अफ्रीका (South Africa), श्रीलंका (Sri Lanka), उगांडा (Uganda), यूएई (UAE), वेस्ट इंडीज (West Indies), जिम्बाब्वे (Zimbabwe)।

    World Cup कब से कब तक

    • तारीख: 14 जनवरी से 5 फरवरी
    • 16 टीमें 4 ग्रुप में खेलेंगी
    • Group A – बांग्लादेश, इंग्लैंड, कनाडा, यूएई
    • Group B – भारत, आयरलैंड, दक्षिण अफ्रीका, यूगांडा
    • Group C – अफगानिस्तान, पाकिस्तान, पापुआ न्यू गिनी, ज़िम्बाब्वेे
    • Group D – ऑस्ट्रेलिया, स्कॉटलैंड, श्रीलंका, वेस्ट इंडीज (West Indies)

    भारत में U-19 World Cup, 2022 का  लाइव टेलीकास्ट

    • Star Sports चैनल पर होगा।
    • Hotstar पर भी मैच का लाइव टेलीकास्ट होगा।

    भारत के कब किसके साथ मैच, किस चैनल पर लाइव

    पहला मैच:  15 जनवरी 

    • भारत ‘बनाम’ साउथ अफ्रीका 
    • Star Sports 2
    • Star Sports 2 HD
    • Disney Plus-Hotstar

    दूसरा मैच: 19 जनवरी  

    • भारत ‘बनाम’ आयरलैंड
    • Star Sports 2
    • Star Sports 2 HD
    • Disney Plus-Hotstar

    तीसरा मैच: 22 जनवरी 

    • भारत ‘बनाम’ यूगांडा
    • Star Sports 1
    • Star Sports 1 HD
    • Disney Plus-Hotstar

    U-19 Cricket World Cup में अब तक भारत

    अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट का इतिहास बताता है कि भारत ने अब तक 4 बार ‘ICC U-19 World Cup’ खिताब जीते हैं। विराट कोहली (Virat Kohli) और उन्मुक्त चंद (Unmukt Chand) ki कप्तानी में भारत की टीम ने 1-1 बार वर्ल्ड कप जीते। गौरतलब है कि भारतीय अंडर-19 टीम ने पहली बार सन 2000 में वर्ल्डकप जीता था। उसके बाद 2008, 2012 और 2018 में भी भारत वर्ल्डकप चैंपियन बना।

    भारत की U-19 टीम

    यश ढल (Yash Dhull Captain), हरनूर सिंह (Harnoor Singh), अंगकृष रघुवंशी (Angkrish Raghuvanshi), एसके राशिद (SK Rasheed vice-captain), निशांत सिंधू (Nishant Sindhu), सिद्धांत यादव (Siddarth Yadav), अनीश्वर गौतम (Aneeshwar Gautam), दिनेश बाना (Dinesh Bana), आराध्य यादव (Aaradhya Yadav), राज अंगद बावा (Raj Angad Bawa), Manav पारख (Manav Parakh), कौशल तांबे (Kaushal Tambe), आरएस हंगार्गेकर (RS Hangargekar), वासु वत्स (Vasu Vats), विक्की ओसवाल (Vicky Ostwal), रविकुमार (Ravikumar), गर्व सांगवान (Garv Sangwan)।

    रिजर्व खिलाड़ी: 

    ऋषित रेड्डी (Rishit Reddy), उदय शरण (Uday Saharan), अंश गोसाईं (Ansh Gosai), अमृत राज उपाध्याय (Amrit Raj Upadhyay)।