अहमदाबाद: गुजरात के अहमदाबाद में नरेंद्र मोदी स्टेडियम में रविवार (19 नवंबर) को खेले जा रहे विश्व कप फाइनल मुकाबले को लेकर सोशल मीडिया पर फनी मीम्स की बाढ़ आ गई है। बता दें कि ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था। वह काफी हद तक सही साबित होते हुए दिखा। बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने प्रशंसकों की उम्मीद के मुताबिक रन नहीं बना सकी।
‘…सारे इंडियन फैन्स तुझे पनौती डिक्लेयर कर देंगे’
शुरुआती झटके के बाद एक और बड़े बल्लेबाज केएल राहुल ने पारी को संभाला। इस पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक यूजर ने एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और अथिया शेट्टी की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”अथिया अगर आज केएल राहुल फेल हुआ तो सारे इंडियन फैन्स तुझे पनौती डिक्लेयर कर देंगे।”
Anushka sharing her experience#INDvsAUSfinal pic.twitter.com/FZI1Y0MCeC
— Ankit Pathak 🇮🇳 (@ankit_acerbic) November 19, 2023
ट्रस्ट जय शाह
वहीं, दूसरे ट्वीट में एक यूजर ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सचिव जय शाह की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”ट्रस्ट जय शाह। अरे इंडिया वालों भरोसा करो फर्स्ट इनिंग से ही, स्क्रिप्ट के हिसाब से चला दिया तो डाउट हो जाएगा।”
Trust Jay shah🫡#INDvsAUSfinal pic.twitter.com/aWBcIBLrhn
— Pulkit🇮🇳 (@pulkit5Dx) November 19, 2023
अब सिर्फ यही बल्लेबाज भारत को बचा सकते हैं
एक यूजर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मुखौटा लगी तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, ”अब सिर्फ यही बल्लेबाज भारत को बचा सकते हैं।”
Only batsmen who can save India now. #INDvsAUSfinal pic.twitter.com/bGkKKTDnBT
— Harshhh! (@Harsh_humour) November 19, 2023
भारतीय फैंस की स्थिति
जबकि एक अन्य यूजर द्वारा एक वीडियो क्लिप शेयर की गई। इस वीडियो में एक शख्स टीवी पर परदा डालकर बैठा है और निराश मुद्रा में परदा उठाकर टीवी स्क्रीन पर झांकता है। यूजर ने कोहली के आउट होने के बाद भारतीय फैंस की स्थिति के तौर पर यह पोस्ट किया।
India 4 down 😟, Kohli gone
meanwhile fans right now:#INDvsAUSfinal #INDvAUS #Worldcupfinal2023 #NarendraModiStadium #ViratKohli #RohitSharma pic.twitter.com/lA9yuGHMQR
— CricketComiX (@CricketComiX) November 19, 2023
भाई क्या कर रहा है तू
वहीं, एक अन्य यूजर ने लिखा, भारतीय लोग ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस से पूछ रहे हैं भाई क्या कर रहा है तू।
Indian Fans to Pat Cummins #Cummins #INDvsAUSfinal pic.twitter.com/vt64TWmsjW
— Cricket Fan (@Unknown36665436) November 19, 2023
240 रन पर ऑल आउट हुई इंडिया
बात करें भारत की बल्लेबाजी की तो, टीम इंडिया 240 रन पर ऑल आउट हो गई। समेटा। भारत की तरफ से लोकेश राहुल ने 66 जबकि विराट कोहली ने 54 रन बनाए। कप्तान रोहित शर्मा ने 47 रन की पारी खेली। ऑस्ट्रेलिया की ओर से मिशेल स्टार्क ने 55 रन पर तीन विकेट चटकाए। पैट कमिंस और जोश हेजलवुड ने दो-दो विकेट हासिल किए।