ind-vs-sa-shreyas-iyer-most-fifty-plus-scores-in-international-cricket-in-2022-lucknow-odi

    Loading

    लखनऊ: भारत और साउथ अफ्रीका (India vs South Africa ODI Series) के बीच पहला वनडे मैच खेला गया। यह मैच साउथ अफ्रीका ने 9 रनों से जीत लिया। भारत ने टॉस जीतकर साउथ अफ्रीका को बल्लेबाजी करने का न्योता दिया। साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 40 ओवर में 250 रन बनाए। इसके जवाब में भारतीय टीम 240 रन ही बना सकी। 

    भारत के लिए बल्लेबाज श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) ने अर्धशतक लगाया। उन्होंने अपने इस अर्धशतक की मदद से एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। साल 2022 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल अर्धशतक लगाने के मामले में श्रेयस अय्यर तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।

    इस मामले में पाकिस्तान के बाबर आजम पहले स्थान पर हैं। उन्होंने इस साल में 17 हाफ सेंचुरी लगाई है। वहीं, दूसरे स्थान पर बांग्लादेश के लिटन दास हैं। उन्होंने 13 अर्धशतक लगाए हैं। इसके बाद मोहम्मद रिजवान तीसरे स्थान पर हैं। उन्होंने 10 अर्धशतक जड़े हैं। वहीं, अब श्रेयस अय्यर भी इस सूची में शामिल हो गए हैं। वह मोहम्मद रिजवान के साथ संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं।

    साल 2022 में इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज –

    बाबर आजम – 17

    लिटन दास – 13 

    मोहम्मद रिजवान – 10 

    श्रेयस अय्यर – 10