PIC: BCCI Women/Twitter
PIC: BCCI Women/Twitter

    Loading

    -विनय कुमार

    भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और टीम की वाइस कैप्टेन हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की बेहतरीन सेंचुरी ने ICC Women’s Cricket World Cup, 2022 में भारत को वर्ल्ड कप के इतिहास में अपने सर्वश्रेष्ठ स्कोर दिया। महिला भारतीय टीम ने ताज़ा जारी महिला वर्ल्ड कप के महत्वपूर्ण मैच में वेस्ट इंडीज के खिलाफ (West Indies W vs India W World Cup, 2022) हैमिल्टन के मैदान में टॉस जीता और पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 317 रनों का विशाल का स्कोर खड़ा कर दिया।

    ICC Women’s Cricket World Cup के इतिहास में ODI Women’s Cricket World Cup में भारत का यह सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। इससे पहले महिला भारतीय टीम का बेस्ट स्कोर 50 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 284 रन थे, जो भारत ने 31 जनवरी 2013 को वेस्ट इंडीज के ही खिलाफ (WI W vs IND W World Cup, 2013) मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला गया था। आपको याद दिला दें कि,  उस मार्च में भी भारतीय महिला टीम की कप्तान मिताली राज (Mitali Raj Captain Team India) ही थी। और, आज के ताज़ा मुकाबले में वेस्ट इंडीज को धूल चटाने वालिबतीम की कप्तान भी वही हैं।

    गौरतलब है कि, भारत ने महिला टीम ने ICC Women’s Cricket World Cup के इतिहास में पहली बार 300 से ज्यादा रन बनाए हैं। इस ताज़ा प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला क्रिक्रेट टीम महिला वर्ल्ड कप में 300 से ज्यादा रन बनाने वाली दुनिया की छठवीं टीम बन गई है। भारत से पहले ऑस्ट्रेलिया (Australia), इंग्लैंड (England), न्यूजीलैंड (New Zealand), साउथ अफ्रीका (South Africa) और वेस्ट इंडीज (West Indies) की टीम ICC Women’s Cricket World Cup महिला में 300 से ज्यादा रन का स्कोर बना चुकी हैं।

    इतिहास गवाह है कि, इंग्लैंड की महिला टीम 5 बार, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की महिला टीमों ने 2-2 बार यह मिसाल कायम जी है। वेस्ट इंडीज (West Indies) और साउथ अफ्रीका (South Africa) की ने 1-1 बार 300 रन के आंकड़े को छुआ है। अब इस सूची में भारतीय महिला टीम भी शामिल हो गई है।

    ताज़ा जारी ICC Women’s Cricket World Cup, 2022 में वेस्ट इंडीज के खिलाफ खेले गए मुवाबलेम्में भारत की तरफ़ से स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) ने 119 गेंदों का सामना करते हुए में 13 जानदार चौके और 2 जानदार छक्कों की मदद से 123 रनों की महाविस्फोटक की पारी खेली। हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने भी बेहतरीन शतकीय पारी खेली। उन्होंने 107 गेंदों का सामना किया और 10 जानदार चौके और 2 शानदार छकों की मदद से 109 रन बनाए।

    अंतरराष्ट्रीय महिला क्रिक्रेट की बात की जाए, तो स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) का वनडे इंटरनेशनल में यह 5वीं और हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) की चौथी सेंचुरी है। गौरतलब है कि, हरमनप्रीत कौर ने ICC Women’s Cricket World Cup, 2017 ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (AUS W vs IND W 2017) में  सेंचुरी ठोकी थी। उसके बाद यह ताज़ा शतक उनके बल्ले से निकला है।

    स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) के अलावा भारतीय महिला क्रिकेट टी। की तरफ़ से यास्तिका भाटिया (Yastika Bhatia) ने 21 गेंदों में 31 रनों की आतिशी पारी खेली। जिससे टीम इंडिया की शुरुआत अच्छी रही। उन्होंने स्मृति मंधाना के साथ 6.3 ओवर में पहले विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी निभाई। उनके आउट होने के बाद भारतीय महिला टीम ने मिताली राज (5 रन) और दीप्ति शर्मा (15 रन) के विकेट बहुत जल्द ख दिए।

    गौरतलब है कि, ताज़ा मैच में आज एक वक्त ऐसा भी आया, जब भारतीय टीम का का स्कोर 13.5 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 78 रन था। इसके बाद स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) और हरमनप्रीत कौर (Harmanpreet Kaur) ने 28.4 ओवर तक 4थे विकेट के लिए 184 रनों की बेहतरीन पार्टनरशिप की। वेस्ट इंडीज महिला क्रिकेट टीम की तरफ से अनीसा मोहम्मद (Aneesa Mohammad) सबसे कामयाब बोलर रहीं।  उन्होंने 59 रन देकर भारत के 2 बल्लेबाजों की आउट किया। हेले मैथ्यूज ने 65 रन देकर 1 विकेट चटकाया, शकीरा सेलमैन ने 41 रन देकर 1 विकेट, डिएंड्रा डॉटिन ने 32 रन देकर 1 विकेट और आलिया एलेने 26 रन देकर 1 विकेट हासिल किए।