India Richest Cricketer sachin-tendulkar-virat-kohli-and-dhoni-not-samarjitsinh-ranjitsinh-gaekwad-is-india-richest-cricketer

Loading

नयी दिल्ली: भारतीय क्रिकेट (Indian Cricket) के इतिहास में ऐसे कई दिग्गज खिलाड़ी हैं, जिनकी एक झलक देखने के लिए लोग कुछ करने को तैयार रहते है। क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर, हिटमैन रोहित शर्मा, विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी की अच्छी फैन फोल्लोविंग है। वर्तमान समय में भारतीय क्रिकेटर्स के पास बेशुमार दौलत है, लेकिन इनमें से कोई भी देश का सबसे अमीर क्रिकेटर (India Richest Cricketer) नहीं है। जी हाँ, हम सच कह रहे है। 

कौन हैं भारत के सबसे अमीर क्रिकेटर 

डीएनए के रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय क्रिकेट के इतिहास में सबसे अमीर (India Richest Cricketer) भारतीय समरजीत सिंह रणजीत सिंह गायकवाड़ हैं। समरजीत का जन्म 25 अप्रैल, 1967 को हुआ। वह एक पूर्व फर्स्‍ट कैटेगरी के क्रिकेटर हैं। समरजीत सिंह गायकवाड़ गुजरात में बड़ौदा के पूर्व राजा हैं। समरजीत सिंह गायकवाड़ रणजीत सिंह प्रताप सिंह गायकवाड़ और शुभांगिनीराजे के इकलौते बेटे हैं। इन्‍होंने देहरादून के दून स्‍कूल से पढ़ाई की है। 

इतने करोड़ की है संपत्ति 

समरजीत सिंह गायकवाड़ के पिता की मृत्यु के बाद उन्हें मई 2012 में महाराजा का ताज पहनाया गया था। उन्हें 20,000 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति विरासत में मिली है। ये दुनिया के सबसे बड़े प्राइवेट आवास लक्ष्मी विलास पैलेस के मालिक भी हैं। वह मंदिर ट्रस्ट को भी नियंत्रित करते हैं, जो गुजरात और बनारस, उत्तर प्रदेश में 17 मंदिरों का संचालन करते हैं। समरजीत सिंह गायकवाड़ का विवाह राधिकाराजे से हुआ है। ये वांकानेर राज्‍य के शाही परिवार से हैं। समरजीत सिंह रणजी ट्रॉफी में बड़ौदा की तरफ से खेल चुके हैं। उन्होंने छह फर्स्‍ट क्‍लास मैच खेले हैं। उन्होंने बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष के रूप में भी काम किया है। 

बता दें कि, ‘रन मशीन’ के नाम से मशहूर विराट कोहली का नेटवर्थ हाल ही में 1000 करोड़ रुपये पार कर चूका है। बीसीसीआई क्रांट्रैक्‍ट के “A+” लिस्‍ट में विराट कोहली का नाम शामिल हैं। उन्हें सालाना 7 करोड़ सैलरी मिलती है। ये 15 लाख रुपये टेस्‍ट, ODI के लिए 6 लाख और T20 मैच के लिए 3 लाख रुपये लेते हैं। वहीं IPL फ्रेंचाइजी RCB से 15 करोड़ रुपये सालाना कमाते हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर का नेटवर्थ 1,250 करोड़ रुपये है। वहीं, भारतीय टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का नेटवर्थ 1,040 करोड़ रुपये है।