Babar Azam and Rohit Sharma

    Loading

    -विनय कुमार

    क्रिकेट के मैदान में भारत और पाकिस्तान के बीच का मुकाबला समूची दुनिया में सबसे लोकप्रिय है। करोड़ों क्रिक्रेटप्रेमियों को India vs Pakistan का बेसब्री से इंतजार रहता है। इस बात को ICC भी भली भांति जानता है और ऐसे मौकों को भुनाने में कोई चूक नहीं करना चाहता है। ज़ाहिर है, ICC को लाखों-करोड़ों डॉलर की आमदनी जो होती है।

    आपको याद दिला दें कि ICC T20 World Cup-2022 का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में होने जा रहा है। यह वर्ल्ड कप टूर्नामेंट 16 अक्टूबर से 13 नवंबर, 2022 तक खेला जाएगा। गौर करने वाली बात तो ये है कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की सारे टिकट विंडो खुलते ही कुछ ही मिनटों में ही बिक गए।

    23 अक्टूबर को होगा महायुद्ध

    आपको याद दिला दें कि ICC T20 World Cup, 2022 में भारत और पाकिस्तान  के बीच महायुद्ध (India vs Pakistan T20 World Cup, 2022) 23 अक्टूबर 2022 को है। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं हुआ है, कि भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले के टिकट मिनटों में सोल्ड आउट हो गए। पहले भी कई बार देखा जा चुका है। लाजिमी है, दोनों देशों के बीच के मुकाबले में मैदान पर हाई वोल्टेज माहौल रहता है।

    वर्ल्ड कप में पहली बार पाकिस्तान से हारी टीम इंडिया

    World Cup का इतिहास इस बात का गवाह है कि पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबलों में भारत का जानदार रिकॉर्ड रहा है। T20 और ODI World Cup टूर्नामेंट में भारत की टीम सिर्फ एक बार पाकिस्तान से शिकस्त खाई है। गौरतलब है कि, जब से ICC World Cup की शुरुआत हुई, तब से पिछले साल तक, यानी 2021 तक, भारत को  पाकिस्तान कभी भी हरा नहीं पाया था। लेकिन, 2021 में खेले गए T20 World Cup में पाकिस्तान ने भारत को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। जिसकी दर्दनाक खरोंच भारतीय टीम के सीने में अब भी टीस दे रही होगी।  पिछला टूर्नामेंट भारत के लिए nehad निराशाजनक था।

    भारतीय टीम सेमीफाइनल तक भी नहीं पहुंच पाई थी। अबकी मुकाबले में एक तरफ भारत की टीम हार का बदला लेने के बुलंद इरादे से मैदान में उतरेगी, तो दूसरी तरफ पाकिस्तान हर हाल में जीत कायम रखना चाहेगा। तब तक हम सभी को बेसब्री से उस लम्हे का इंतज़ार करना होगा।