IND vs SA test Series Virat kohli Indian Batter Records In SA
विराट कोहली (PIC Credit: Social Media)

Loading

नवभारत स्पोर्ट्स डेस्क: साउथ अफ्रीकी (South Africa) धरती पर भारतीय टीम और दक्षिण अफ्रीका (IND vs SA Test Series) के बीच 26 दिसंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) टीम इंडिया (Team India) की कमान संभालते हुए दिखाई देंगे। इस सीरीज में रोहित के अलावा विराट कोहली (Virat Kohli) भी नज़र आने वाले हैं। ऐसे में चलिए आपको आज बताते हैं कि साउथ अफ्रीका में भारतीय बल्लेबाज का बल्ला कितना बोलता है क्या है इनके रिकॉर्ड…

भारतीय टीम के बल्लेबाजों का साउथ अफ्रीका की धरती पर रिकॉर्ड डराने वाले हैं। साउथ अफ्रीका में टीम इंडिया के बल्लेबाजों का बल्ला अक्सर खामोश दिखाई दिया है। ऐसे में इस सीरीज में अफ़्रीकी टीम का पलड़ा भारी दिखाई दे रहा है। विराट कोहली को छोड़कर किसी भी बल्लेबाज का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। ऐसे में देखा जाए तो टीम इंडिया की नैया गेंदबाज ही लगा सकते हैं। हालांकि इस बार रिकॉर्ड बदल भी सकते हैं।

विराट कोहली (Virat Kohli) 

साउथ अफ्रीका की धरती पर विराट कोहली का रिकॉर्ड अच्छा है। उन्होंने अब तक दक्षिण अफ्रीका में प्रोटियाज टीम के खिलाफ सात मैचों की 14 पारी में 719 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 50.17 और एवरेज 51.35 का रहा। उनका अफ्रीकी धरती पर हाई स्कोर 153 का रहा है। इसके अलावा उन्होंने अफ्रीका की जमीन पर 2 शतक और 3 फिफ्टी लगाई है।

वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट ने अब तक 14 मैचों की 24 इनिंग्स में 55.10 के स्ट्राइक रेट से 1236 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका एवरेज 56.18 का रहा। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 254 रन की पारी भी खेली है। इतना ही नहीं उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मैच में 3 शतक और 4 अर्धशतक भी जड़े हैं।    

रोहित शर्मा (Rohit Sharma) 

कप्तान रोहित शर्मा का बल्ला साउथ अफ्रीका में खामोश दिखाई दिया है। उनका प्रदर्शन अफ्रीका की धरती पर वैसा नहीं है, जैसा होना चाहिए। उन्होंने अब तक अफ्रीका में टीम के खिलाफ 4 मैचों की 8 पारियों में केवल 123 रन बनाए हैं।  इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 42.12 और एवरेज 15.37 का रहा। उनका हाई स्कोर 47 रहा था।

वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ रोहित शर्मा ने 9 मैचों की 16 पारियों में 678 रन बनाए है, जहां उनका हाई स्कोर 212 रन का रहा था। इस दौरान उनका एवरेज 42.37 का और स्ट्राइक रेट 64.63 का रहा। उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन शतक जड़े हैं।

केएल राहुल (KL Rahul) 

अब बात करें केएल राहुल की तो उन्होंने भी साउथ अफ्रीका में टेस्ट मैच के दौरान कुछ खास कमाल नहीं दिखाया है। अब तक उन्होंने दक्षिण अफ्रीका की धरती पर 5 मैच की 10 पारी में 256 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाई स्कोर 123 का रहा, जबकि एवरेज 25.60 का और स्ट्राइक रेट 39.62 का रहा। उन्होंने अफ्रीका में एक शतक और एक अर्धशतक जड़ा है। इसके अलावा साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड देखें तो वह बिलकुल सेम है, क्योंकि केएल राहुल ने अब तक साउथ अफ्रीका के खिलाफ उनके जमीन पर ही खेला है।

रविचंद्रन अश्विन (R. Ashwin) 

साउथ अफ्रीका की जमीन पर भारतीय टीम के ऑलराउंडर की भूमिका निभाने वाले रविचंद्रन अश्विन भी कुछ खास नहीं कर पाए हैं। उन्होंने अब तक 6 मैचों की 12 पारी में 197 रन बनाए हैं, इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 46 का रहा था। उन्होंने 17.90 के एवरेज और 70.35 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं।

वहीं साउथ अफ्रीका के खिलाफ रिकॉर्ड देखने तो अश्विन ने 13 मैचों की 19 पारियों में 313 रन बनाए हैं। जहां उनका हाई स्कोर 56 का रहा। इस दौरान उनका एवरेज 19.56 का और स्ट्राइक रेट 54.91 का रहा। उन्होंने अफ्रीका के खिलाफ एक अर्धशतक भी जड़ा है।

रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) 

साउथ अफ्रीका की जमीन पर रविंद्र जडेजा को ज़्यादा मौका ही नहीं मिला है खेलने का। उन्होंने अब तक केवल एक ही मैच अफ्रीका में खेले हैं। इस दौरान अपनी दो पारी में उन्होंने 8 रन बनाए हैं। लेकिन, साउथ अफ्रीका के खिलाफ उन्होंने 8 मैच खेले हैं। जहां 11 पारियों में उन्होंने 329 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका हाई स्कोर 91 का रहा। उन्होंने 32.90 के एवरेज और 60.47 के स्ट्राइक रेट के साथ रन बनाए हैं। अफ्रीका के खिलाफ जडेजा ने दो अर्धशतक भी जड़े हैं।