indian-cricket-captain-rohit-sharma-buy-lamborghini-urus-suv-know-there-price

हाल ही में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक महंगी कार खरीदी है।

    Loading

    नई दिल्ली, भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) अपनी तूफानी बल्लेबाजी के लिए जाने जाते है। रोहित शर्मा ने जब से भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तानी संभाली है, तब से टीम ने कमाल का प्रदर्शन किया है। इस वजह से तो वह चर्चा में हैं। लेकिन, इस बार वह किसी और वजह से सुर्ख़ियों में हैं। दरअसल, हाल ही में रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने एक महंगी कार खरीदी है।

    रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने लेम्बोर्गिनी (Lamborghini Urus) कार खरीदी हैं। भारत में लग्जरी कारों की लिस्ट में लेम्बोर्गिनी उरुस का नाम सबसे पहले आता है। ये कार UV “ब्लू एलिओस” की शेड से लैस है। यह कार नीले रंग की है। रोहित शर्मा ने यह कार को 3 करोड़ 14 लाख रूपये में खरीदी है।

    बता दें कि, भारतीय टीम की जर्सी का रंग भी नीला है और रोहित शर्मा आईपीएल (IPL) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के कप्तान हैं, उसका रंग भी नीला है। रोहित शर्मा के पास पहले से ही BMW कार है। इससे पहले रणवीर सिंह, कार्तिक आर्यन, रोहित शेट्टी और जूनियर एनटीयार जैसी हस्तियां यह कार खरीद चुकी हैं।

    लेम्बोर्गिनी (Lamborghini Urus) दिखने में बहुत ही सुंदर लग रही है। इसके डैशबोर्ड और दरवाजे के पैनल की ऊपरी परत काले रंग की है।  इसके साथ केबिन में पियानो ब्लैक टच दिया गया है। 

    फ़िलहाल रोहित शर्मा (Rohit Sharma) तीनों फॉर्मेट की कप्तानी की कमान संभाल रहे हैं। वहीं, इस साल के आखिरी में ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप के लिए टीम इंडिया तयारी में जुड़ गई है। रोहित हमेशा से ही प्लेयर्स को मौका देने के लिए जाने जाते हैं। रोहित की बैटिंग के सभी दीवाने हैं।रोहित शर्मा को ‘हिट मैन’ भी कहा जाता है।