स्वतंत्रता दिवस पर टीम इंडिया के खिलाड़ियों ने लहराया तिरंगा, देखें तस्वीरें और वीडियो

    Loading

    नई दिल्ली: आज यानी 15 अगस्त को भारत स्वतंत्रता दिवस (Independence Day 2022) की 75वीं वर्षगांठ मना रहा है। इस खास मौके पर आज पूरा देश तिरंगा (Tricolour) फहरा रहा है। इसी क्रम में भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) भी पीछे नहीं रहे हैं। भारत के खिलाड़ियों ने भी अपने-अपने घरों पर तिरंगा लहराकर भारत की आजादी का जश्न मनाया है। 

    क्रिकेट के भगवान और भारत के पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने भी अपने घर पर तिरंगा फहराया है। जिसका वीडियो उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया है। सचिन तेंदुलकर के इस वीडियो को उनके फैंस द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। 

    उन्होंने वीडियो में कहा, ”हमेशा रहा है मेरे दिल में तिरंगा, आज लहराएगा मेरे घर पर भी तिरंगा।दिल में भी तिरंगा, घर पर भी तिरंगा। जय हिंद।”

    उनके अलावा भारत के क्रिकेटर शिखर धवन ने भी सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने अपनी भावनाएं जाहिर की हैं। 

    धवन ने अपने वीडियो में कहा, ”स्वतंत्रता दिवस मेरे दिल के बहुत करीब है। मैं देश को आजाद कराने वाले हर स्वतंत्रता सेनानी का शुक्रगुजार हूं। उनकी वजह से हमारा देश आजाद है। हम अपने देश को यहां से और उन्नती की ओर लेकर चलें। आप सभी को बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद।”

    इतना ही नहीं भारत के ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या और मिताली राज ने भी अपने सोशल मीडिया पर तिरंगे के साथ तस्वीर शेयर की है। उनकी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर काफी प्यार मिल रहा है। 

    उनके अलावा, भारत के पूर्व कप्तान विराट कोहली और शानदार गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने भी ट्वीट कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी है।   

    बात दें कि, आज भारत अपने आजादी का 75वीं सालगिरह मना रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी लोगों से हर घर तिरंगा अभियान में भाग लेने का आह्वान किया है। यह अभियान राष्ट्रीय स्तर पर मनाए जा रहे आजादी का अमृत महोत्सव की ही एक कड़ी है। इस अभियान का मकसद लोगों को अपने घर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करना है।