prithvi-shaw-cricket-career-almost-finished-team-india-international-cricket-india-tour-of-ireland

Loading

मुंबई: भारतीय क्रिकेट टीम के युवा खिलाड़ी पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) इन दिनों टीम से बाहर चल रहे है। उन्हें टीम में जगह नहीं मिल पाने की वजह से उनके फैंस काफी निराश है। वहीं, दूसरी तरफ वह एक के बाद एक विवाद में फंसते जा रहे है। हाल ही में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) का एक इंस्टाग्राम इन्फ्लुएंसर सपना गिल के साथ नाइट क्लब के बाहर बवाल हुआ था। जिसके चलते वह सुर्ख़ियों में आए थे। वहीं, अब उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसा पोस्ट किया है, जिसे देख सब लोग हैरान रह गए हैं। 

हाल ही में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया।जिसे देख उनके फैंस हैरान रह गए। शॉ ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा कि, “कुछ लोग आपसे सिर्फ उतना ही प्यार करेंगे, जितना वे आपका इस्तेमाल कर सकते हैं। उनकी वफादारी वहीं खत्म हो जाती है, जहां फायदे खत्म हो जाते हैं।” पृथ्वी शॉ के इस पोस्ट के बाद सोशल मीडिया पर बवाल मच गया। हालांकि, अभी तक यह स्पष्ट नहीं है  कि, पोस्ट किसके लिए किया गया था। 

बता दें कि, हाल ही में पृथ्वी शॉ (Prithvi Shaw) विवादों के चलते सुर्ख़ियों में थे। शॉ का सेल्फी लेने पर मुंबई के एक नाइट क्लब में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर सपना गिल और उनके दोस्तों के साथ विवाद हो गया था। शॉ पर कथित तौर पर हमला किया गया था।