Shardul Thakur Wedding Photos
Photo: Shardul Thakur16/ Instagram

Loading

मुंबई/नई दिल्ली: भारत के क्रिकेटर शार्दुल ठाकुर आज शादी के बंधन में बंध गए है। उन्होंने अपनी मंगेतर मिताली पारुलकर के साथ सात फेरे लिए। शार्दुल-मिताली की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। बता दें कि, शार्दुल और मिताली ने नवंबर 2021 में सगाई की थी।

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shardul Thakur FC🔵 (@shardulthakur16)

 

शार्दुल के शादी में भारतीय टीम के कप्तान रोहित शर्मा, श्रेयस अय्यर सहित अन्य लोग भी शामिल हुए। भारतीय टीम के कप्तान के साथ उनकी पत्नी रितिका सजदेह भी थीं, जबकि युजवेंद्र चहल की पत्नी धनश्री वर्मा भी समोराह का हिस्सा थीं।

 

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shardul Thakur FC🔵 (@shardulthakur16)

शार्दुल और मिताली की सगाई मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (एमसीए) के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) में हुई थी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब शादी कर्जत में हो रही है।

उल्लेखनीय है कि, केएल राहुल और अक्षर पटेल के बाद इस साल शादी करने वाले शार्दुल तीसरे भारतीय क्रिकेटर हैं। केएल राहुल ने खंडाला में अपनी प्रेमिका और बॉलीवुड अभिनेता अथिया शेट्टी से शादी की। वहीं,  अक्षर पटेल ने गुजरात में मेहा पटेल के साथ शादी की।